66 साल के अनिल कपूर की बॉडी देख उड़े लोगों के होश, 54 साल के बॉबी देओल के भी छूटे पसीने, फोटो हुई वायरल

Anil Kapoor and Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म को रिलीज होने में बस अब एक दिन का समय बचा है। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन सीन्स को करने के लिए रणबीर कपूर और बॉबी दओल ने काफी दमदार बॉडी बनाई है। हालांकि इन सबसे परे अनिल कपूर की बॉडी देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि 66 की उम्र में अनिल कपूर इस तरह की फिट बॉडी कैसे बना सकते हैं।

अनिल कपूर ने शेयर की दमदार फोटो
लोग फिल्म 'एनिमल' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है लोगों में इसे लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं फिल्म के रिलीज से कुछ दिन पहले अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर धूम मचा दी है। अनिल कपूर के इस पोस्ट ने उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक को हैरान कर दिया है।

anil kapoor

अनिल कपूर और बॉबी देओल ने फ्लॉन्ट की बॉडी
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉबी देओल के साथ एक फोटो शेयर की है, जहां दोनों अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा है- एनिमल का बाप और एनिमल का दुश्मन एक साथ पोज दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने कमेंट्स कर कही ये बातें
अनिल कपूर और बॉबी देओल की इस फोटो पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि कैसे 66 की उम्र में भी अनिल कपूर ने कैसे खुद को फिट बनाकर रखा है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बाप बाप होता है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- अनिल कपूर सबका इंस्पिरेशन हो सकते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- 'एनिमल' का बाप बहुत स्ट्रॉन्ग लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+