'रणबीर भाई आग लगा दी आग...' ब्रह्मास्त्र देखने के बाद कुछ ऐसा है लोगों का रिएक्शन, देखें रिव्यूज

लंबे समय से अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर खूब चर्चाएं थीं। अब आखिरकार ये फिल्म दर्शकों के सामने है। ऐसे में ट्विटर पर लोगों ने रिव्यूज दिए हैं।

मुंबई, 9 सितंबर: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आखिरकार रिलीज हो गई है। लंबे समय से अयान मुखर्जी की इस फिल्म को लेकर खूब चर्चाएं थीं। अब आखिरकार ये फिल्म दर्शकों के सामने है। आज फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर दर्शकों ने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में आइये इस मच अवेटेड फिल्म को लेकर दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स रहा।

Ranbir Kapoor

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आखिरकार थिएटर में रिलीज हो चुकी है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की पूरी कास्ट ने इसका प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

ऐसे में फिल्म रिलीज होने के बाद अब दर्शकों के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। मेकर्स द्वारा किए वादे के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है।

एक यूजर ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे नेक्स्ट लेवल ब्लॉकबस्टर बताया है। यूजर ने लिखा कि ये अयान मुखर्जी का विजन और कॉन्सेप्ट है। फिल्म का हर सीन शानदार है।

एक अन्य यूजर ने ब्रह्मास्त्र की पूरी टीम को बधाई दी है। इसके साथ ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर भी बताया है। यूजर ने हाउसफुल थिएटर का एक वीडियो बनाकर साझा भी किया है।

एक यूजर ने लिखा कि फिल्म बहुत बड़ी संख्या में ऑडियंस डिसर्व करती है। एक शब्द का रिव्यू- ब्लॉकबस्टर। इसके साथ ही यूजर ने अयान मुखर्जी की भी जमकर तारीफ की है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि रणबीर ने आग लगा दी आग। बॉलीवुड को अब वाकई में गर्व होगा। एसआरके का कैमियो टॉप क्लास है। फिल्म में एक शानदार ट्विस्ट है। इसके साथ ही फिल्म का क्लाइमेक्स भी परफेक्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+