ऑस्कर समारोह में दिग्गजों को दी गई श्रद्धांजलि, लता मंगेशकर-दिलीप कुमार को नजरअंदाज करने से भड़के लोग
नई दिल्ली, 28 मार्च। दुनियाभर के दिग्गज फिल्म कलाकार और फिल्म निर्माता जिनकी पिछले साल मृत्यु हो गई उन्हें आज ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई उसमे दिग्गज सिडनी पोटियर, बेटी व्हाइट, इवान रीटमैन, स्टीफन सोंडेम और कई अन्य लोगों के नाम शामिल थे। लेकिन अहम बात यह है कि इस लिस्ट में भारत के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम शामिल नहीं था, जिनकी पिछले साल मृत्यु हो गई। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी ने भारत के इन दो दिग्गजों को श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने ऑस्कर के आयोजकों पर निशाना साधा।

ट्विटर पर एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा, विश्व रिकॉर्ड धारी लता मंगेशकर ने अपने जीवन में उतने गाने गाए हैं जितने सभी ऑस्कर में कुल गाने शामिल हैं। लेकिन बावजूद इसके ऑस्कर पुरस्कारों के दौरान उनका नाम श्रद्धांजलि देने वालों की लिस्ट में शामिल नहीं था। मुझे लगता है कि उपनिवेशवादी मानसिकता अभी भी गई नहीं है। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे उम्मीद थी कि लता मंगेशकर का जरूर जिक्र किया जाएगा। लेकिन उनके नाम का जिक्र तक नहीं किया गया।
गौर करने वाली बात है कि लता मंगेशकर का 6 फरवरी को 92 साल की आयु में निधन हो गया था। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर को कोरोना हुआ था और इसके बाद उन्हें निमोनिया हुआ था, फिर 8 जनवरी को उन्हें भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उन्होंने 1942 में 13 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। तकरीबन सात दशक के अपने करियर में लता मंगेशकर ने हजारो गाने गाए थे। उन्होंने 36 भाषाओं में गाना गाया था, जिसमे विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं।
लता मंगेशकर को भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था, जोकि देश का सर्वोच्च सम्मान है। उन्हें तीन राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजा गया था। ऐ मेरे वतन के लोगों, बाबुल प्यारे, लग जा गले जैसे सुपरगिट गाने लता मंगेशकर ने गाया था। वहीं दिलीप कुमार की बात करें तो उनका पिछले साल 7 जुलाई को 98 साल की आयु में निधन हो गया था। पांच दशक के अपने करियर में दिलीप कुमार ने नया दौर, राम और श्याम, क्रांति, कर्मा और सौदागर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications