'सिद्धार्थ पहले क्यों ने मिले तुम', सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा शहनाज़ गिल का यह फेक ट्वीट

अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अभिनेत्री शहनाज़ गिल अभी तक जनता के सामने नहीं आई हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 5 अक्टूबर। अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अभिनेत्री शहनाज़ गिल अभी तक जनता के सामने नहीं आई हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस ट्वीट को खुद शहनाज़ गिल ने किया है। दरअसल एक स्क्रीनशॉट में शहनाज़ गिल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के एक ट्वीट को दिखाया गया है, जिसमें लिखा है- सिद्धार्थ शुक्ला पहले क्यूं न मिले तुम। इसमें सिडनाज़ नाम से एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया है।

Shehnaaz Gill

हालांकि शहनाज़ और सिद्धार्थ के कुछ फैंस ने यकीनन इस ट्वीट पर विश्वास कर लिया होगा, लेकिन आपको बता दें कि यह ट्वीट फेक है। शहनाज़ ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। शहनाज सोशल मीडिया पर फिलहाल एक्टिव नहीं हैं और सिद्धार्थ की मौत के गम से उबरने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: मिलिए भारत की सबसे लंबे बालों वाली महिला आकांक्षा यादव से, ये है उनके लंबे बालों का राज

बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज को उनके चाहने वाले सिडनाज कहकर बुलाते थे। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 13 के सेट पर हुई थी, उसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। दोनों के प्यार के चर्चे इतने ज्यादा हुए कि उनकी प्रसिद्धि का लाभ लेने के लिए दोनों पर दो गाने 'भुला दूंगा' और 'शोना शोना' भी फिल्माए गए। कई रिपोर्टों के अनुसार जब सिद्धार्थ ने अंतिम सांस ली तो शहनाज़ उनके साथ ही थीं। सिद्धार्थ की पिछले महीने हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। गिल की जल्द ही हौसला रख फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। हालांकि शहनाज ने खुद को इस फिल्म के प्रमोशन से अलग कर लिया है। फिल्म में सोनम बाजवा, गिप्पी ग्रेवाल के बेटे शिंदा ग्रेवाल भी नजर आएंगे। अमरजीत सिंह सरोन द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिलजीत दोसांझ की बतौर निर्माता पहली फिल्म है। इस फिल्म के लेखक राकेश धवन हैं।

Recommended Video

    Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill इस साल December में करने वाले थे शादी ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+