पायल रोहतगी की वायरल हो रही ये महंगी ड्रेस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

पायल रोहतगी ने अपनी मेंहदी रस्म में एक पिंक कलर का सूट पहना था। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इस आउटफिट की असल कीमत कितनी है?

मुबंई, 9 जुलाई: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की रस्मों की झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी की रस्म की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। चलिए आज हम आपको बताते हैं पायल रोहतगी के इस आउटफिट के बारे में।

पायल रोहतगी की शादी की रस्में

पायल रोहतगी की शादी की रस्में

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार 9 जुलाई को अब हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। जिसकी तस्वीरें पायल रोहतगी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं।

मेहंदी सेरिमनी में पायल रोहतगी लगी खूबसूरत

मेहंदी सेरिमनी में पायल रोहतगी लगी खूबसूरत

चलिए सबसे पहले बात करते हैं पायल रोहतगी के इस आउटफिट की। पायल ने अपनी मेहंदी रस्म में पिंक कलर का डिजाइनर सूट पहना हुआ था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग कलर का प्लाजो पहना हुआ था। जिस पर वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस एथनिक लुक को पूरा करने के लिए पायल ने मैचिंग झूमके पहने हुए थे जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वायरल हो रहा पायल का ये आउटफिट

गुरूवार यानी 7 जुलाई को पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी की रस्म की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें वह पिंक कलर का सूट पहने नजर आईं। पायल रोहतगी पर ये आउटफिट उन पर काफी सूट कर रहा था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पायल रोहतगी के इस आउटफिट की असल कीमत कितनी थी?

कितनी है इस आउटफिट की कीमत?

कितनी है इस आउटफिट की कीमत?

फैंस को पायल रोहतगी का ये लुक काफी पसंद आया। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि, पायल रोहतगी का ये आउटफिट महज 12000 रूपये का है। ये जानने के बाद आप भी चौंक गए होंगे। बता दें कि, इस आउटफिट को कोई भी खरीद सकता है। अगर आपको भी उनका ये आउटफिट बेहद पसंद आया है तो बोधित्री जयपुर की वेबसाइट पर ये आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।

शादी के बंधन में बंध जाएंगे पायल-संग्राम

शादी के बंधन में बंध जाएंगे पायल-संग्राम

बता दें कि, पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने लगभग 12 साल एक दूसरे को डेट किया है। जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। आज यानी 9 जुलाई को आगरा में वह दोनों 7 फेरे लेंगे। इस खास मौके पर उन्होंने सिर्फ कुछ करीबी मेहमानों और नजदीकी दोस्तों को ही इनवाइट किया है। दोनों की शादी की रस्मों की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+