यूट्यूबर अरमान मलिक की 2 शादी को लेकर बड़ा अपडेट, पहली पत्नी पायल ने लिया यू-टर्न, खोला ऐसा राज

Payal Malik New Video: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अरमान मलिक जब से अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 में पहुंचे हैं तब से उनका पूरा परिवार विवादों में घिरता नर आया है।

पायल मलिक का नया वीडियो
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक के बिग बॉस के घर से बाहर आते ही ये विवाद और ज्यादा बढ़ता गया। लोगों ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को निशाने पर ले लिया है। वहीं बिग बॉस से बेघर होते ही पायल मलिक ने वीडियो बनाकर लोगों को बताया था कि ह अरमान और कृतिका की जिंदगी से दूर चली जाएंगी।

payal malik

अरमान मलिक से तलाक नहीं लेंगी पायल
पायल मलिक ने वीडियो में कहा था कि वह अरमान मलिक को छोड़ देंगी और अपने बच्चों के साथ एक अलग-सिंपल जिंदगी बिताएंगी। हालांकि, अब पायल ने यू-टर्न ले लिया है। पायल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग कहा है कि वह अपने पति अरमान मलिक से तलाक नहीं लेंगी।

अरमान और कृतिका से किए गए तीखे सवाल
आपको बता दें कि दो शादियां करने की वजह से अरमान मलिक पहले से ही काफी ट्रोल होते रहे हैं। वहीं हाल ही में बिग बॉस के घर में मीडिया सेशन रखा गया था।मीडिया ने अरमान और कृतिका से उनकी शादी को लेकर कई तीखे सवाल किए थे।

ट्रोल होने पर टूट गई थीं पायल मलिक
वहीं अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को जब ट्रोल किया जा रहा था तो वह काफी टूट गई थीं और उन्होंने अरमान से अलग होने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कहा था- जब अरमान और कृतिका घर से बाहर आ जाएंगे तो हम अलग हो जाएंगे। हम हमारे बच्चों को ये नफरत सहन नहीं करने दे सकते हैं।

पायल मलिक ने लिया यू-टर्न
फिलहाल पायल मलिक ने यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहा है- मैं अपना फैसला ले चुकी हूं। मैं अरमान और गोलू का भरोसा कभी नहीं तोड़ूंगी। मैं अपनी फैमिली नहीं टूटने दूंगी। अगर ऊपर से भगवान भी आकर कहे न कि या तो तुम तीनों अलग हो जाओ या मर जाओ तो मरना पसंद करेंगे अलग होना नहीं। बस सोच लिया है।

'अरमान और कृतिका को मुझ पर पूरा भरोसा है'
पायल मलिक ने आगे कहा- मुझे एक चीज अरमान और गोलू की बहुत अच्छी लगी कि उन लोगों को मुझ पर विश्वास है। मैं भी उन पर विश्वास करूंगी। लोगों के कमेंट्स पे जाकर जो मैंने सोचा था तलाक लेने का वो अब मैं नहीं करूंगी। मैं क्यों करूं? मैं करूंगी तो भी गालियां पड़ेंगी, नहीं करूंगी तो भी गालियां पड़ेंगी।

कृतिका को बोला गया डायन
आपको बता दें कि शो के मीडिया सेशन में कृतिका मलिक को डायन का टैग दिया गया था। पायल ने इस पर भी रिएक्ट किया है। पायल ने व्लॉग में कहा- कृतिका को डायन बोल रहे हैं। वो बेचारी एक मां है। उसे मीडिया से इतना फर्क नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+