क्या सच में अरमान मलिक से तलाक लेंगी पायल मलिक? वाकई अलग होंगी या सिर्फ हमदर्दी के लिए कर रहीं ड्रामा?

Armaan Malik and Kritika Malik: अरमान मलिक अपनी दो बीवियों को लेकर बिग बॉस के घर में पहुंचे तो हर तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी। हालांकि पहली पत्नी पायल मलिक शो से पहले हफ्ते में ही बाहर हो गई थीं। मगर कृतिका और अरमान शो से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। पायल शो से भले ही बाहर हो गई हों, मगर बाहर से भी उनका ड्रामा बरकरार है।

ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि फैंस का कहना है। हाल ही में पायल मलिक ने शो के बाहर से ही अरमान मलिक को तलाक देने की बात कही थी। पायल को गुस्से से आगबबूला देखने के बाद फैंस भी काफी परेशान हो गए थे। ऐसे में फैंस का कहना था कि अब इनके परिवार का क्या होगा। वहीं कई लोगों के लिए कृतिका की इस बात पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

Armaan Malik

दरअसल, पायल मलिक ने एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वे कह रही हैं कि लोगों के ताने से इस कदर वे परेशान हो चुकी हैं कि उन्होंने फैसला लिया है कि वे अरमान से जल्द ही तलाक ले लेंगी। देखते ही देखते पायल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस क्लिप पर अपने रिएक्शन्स देने शुरू कर दिये।

एक यूजर ने कहा कि पायल सिर्फ और सिर्फ ड्रामा कर रही है। ये तीनों मिलकर जनता को पागल बना रहे हैं और कुछ भी नहीं। एक और यूजर ने इसे ड्रामा बताया और कहा कि ये सिर्फ लाइमलाइट लूटने के लिए बनाया गया एक प्लान है। देखना ये बाहर आकर कोई तलाक नहीं देने वाली है। एक अन्य यूजर ने कहा कि ये सिर्फ हमदर्दी के लिए ऐसा कर रही है।

एक और ने कहा कि पायल ने नाटक बंद करो। हमें सब पता है कि ये सब व्यूज के लिए किया जा रहा है और कुछ भी नहीं। बताते चलें कि हाल ही में पायल ने एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें कहा जा रहा था कि पायल की बहन उन्हें लेने के लिए आई हैं। वे अब अरमान का घर छोड़ देंगी। वहीं इसमें पायल ने अरमान से तलाक लेने की बात भी बोली थी।

ऐसे में देखना ये होगा कि अरमान के बाहर आने पर क्या वाकई पायल उनसे तलाक लेती हैं या ये सब बातें वे सिर्फ और सिर्फ लाइमलाइट और व्यूज के लिए कर रही हैं। फिलहाल पायल मलिक का ये बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+