Payal Gaming MMS Leak मामले में बड़ा ट्विस्ट, मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दें ये Video, नहीं तो होगा 'ऐसा कांड'
Payal Gaming MMS Leak: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा था कि उसमें नजर आ रही लड़की मशहूर गेमर 'पायल गेमिंग' है।
पायल गेमिंग MMS Leak मामले में बड़ा ट्विस्ट
हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद ही इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए इसकी सच्चाई सामने रख दी है। महाराष्ट्र पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी है।

डीपफेक है पायल गेमिंग का वीडियो
पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार ये वीडियो AI टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया डीपफेक (Deepfake) क्लिप है और इसका पायल गेमिंग से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने बताया है कि वीडियो की जांच एडवांस साइबर फॉरेंसिक टूल्स के जरिए की गई है जिसमें ये साबित हुआ है कि फुटेज के साथ गंभीर रूप से छेड़छाड़ की गई है।
साइबर सेल में दर्ज की गई शिकायत
आपको बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर पायल गेमिंग ने महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस डीपफेक वीडियो को किसने बनाया और किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर इसे फैलाया गया है।
वायरल वीडियो के नाम पर ये क्या फैलाया जा रहा है?
पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स ने इस मामले में एक और गंभीर खतरे की ओर इशारा किया है। बताया गया है कि वायरल वीडियो के नाम पर लोगों को घातक मैलवेयर लिंक भेजे जा रहे हैं, जो सीधे उनके मोबाइल और बैंक अकाउंट्स को निशाना बना रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कई लोग तो इस तरह के लिंक पर क्लिक कर डिजिटल अरेस्ट का भी शिकार हो रहे हैं।
एक क्लिक और फोन हो जाएगा हैक
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर अपराधियों ने लोगों को फंसाने के लिए Payal Gaming MMS Video जैसे आकर्षक नामों से फर्जी लिंक तैयार किए हैं।
-इन लिंक्स पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन में Banking Trojan, Infostealer Malware इंस्टॉल हो जाता है, जो चुपचाप बैंकिंग लॉगिन, पासवर्ड, ओटीपी, पर्सनल डेटा चुरा लेता है।
-इसके बाद लोग कुछ ही मिनटों में कई तरह की परेशानियों से घिर जाते हैं जिनमें बैंक अकाउंट खाली होना, मोबाइल हैक होना, सोशल मीडिया अकाउंट हैक होना और डिजिटल अरेस्ट जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।
WhatsApp और Telegram पर भेजे जा रहे हैं फर्जी MMS लिंक
साइबर ठग इन खतरनाक लिंक्स को WhatsApp, Telegram और अन्य मैसेजिंग ऐप्स के जरिए भेज रहे हैं। लिंक को इस तरह पेश किया जाता है जैसे कोई लीक प्राइवेट वीडियो या ट्रेंडिंग कंटेंट हो। जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, फोन की Permissions बदल जाती हैं और साइबर अपराधियों को डिवाइस पर पूरा कंट्रोल मिल जाता है।
लिंक क्लिक करते ही क्या-क्या हो सकता है?
-साइबर विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के फर्जी लिंक पर क्लिक करने से कई तरह की मुसीबतों से सामना हो सकता है जिनमें स्क्रीन अचानक ब्लैंक हो सकती है, नकली बैंक या सोशल मीडिया लॉगिन पेज खुल सकता है, बैकग्राउंड में खतरनाक वायरस इंस्टॉल हो सकता है, फोन का पूरा डेटा चोरी हो सकता है।
-दरअसल यूजर को लगता है कि वीडियो लोड हो रहा है लेकिन तब तक उसकी डिजिटल दुनिया लुट चुकी होती है। कई मामलों में देखा गया है कि जैसे ही यूजर नकली स्क्रीन पर पासवर्ड या ओटीपी डालता है, अपराधी उसी वक्त बैंक अकाउंट, ई-वॉलेट और डिजिटल पेमेंट ऐप्स पर कब्जा कर लेते हैं।
कैसे बचें इस नए साइबर जाल से?
1. किसी भी अनजान या सनसनीखेज लिंक पर क्लिक न करें
2. वायरल वीडियो या MMS के दावों पर भरोसा न करें
3. 19 मिनट जैसे किसी भी संदिग्ध वीडियो लिंक को तुरंत डिलीट करें
4. बैंकिंग ऐप्स में मजबूत पासवर्ड और 2FA इस्तेमाल करें
5. फोन में भरोसेमंद एंटीवायरस ऐप रखें
वीडियो शेयर करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
महाराष्ट्र पुलिस ने Payal Gaming MMS Video फर्जी वीडियो को बनाने और फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। अगर कोई व्यक्ति इस वीडियो को शेयर करता हुआ पाया गया, तो उस पर आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में 3 साल तक की जेल और 5 रुपए लाख तक का जुर्माना भी लग सकता है।
कौन हैं पायल गेमिंग?
पायल गेमिंग का असली नाम पायल धरे है। वह भारत की सबसे पॉपुलर फीमेल गेमर्स में से एक हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं। वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने इसे फर्जी बताया और पायल का समर्थन किया। अब महाराष्ट्र पुलिस की पुष्टि के बाद ये पूरी तरह साफ हो चुका है कि ये वीडियो नकली है।












Click it and Unblock the Notifications