Pawan Singh Viral Video: 'ये मेरी मां की बहू है', पवन सिंह के नए वीडियो ने बढ़ाई हलचल, क्या हो गई तीसरी शादी?
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बन गए हैं। बीते दिनों उनके जन्मदिन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर यूजर्स ने तरह-तरह के दावे किए थे।
पवन सिंह का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
अब ताजा मामला लखनऊ से सामने आए कुछ वायरल वीडियोज का है, जिनमें पवन सिंह एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं और कथित तौर पर वहां कहासुनी और हंगामे की स्थिति भी नजर आ रही है।

वीडियो में क्या कह रहे हैं पवन सिंह?
-इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में पवन सिंह कहते हैं- मेरी मां की ये बहू है। मेरा बेटा है। कितनी खुशी की बात है कि मेरा बच्चा गया, अम्मा से मिला। तो सिर्फ और सिर्फ अम्मा की सेवा कर रही है।
-इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर तेज हो गया है। वीडियो को लेकर फैंस और यूजर्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
लोगों ने वायरल वीडियो पर दिया ऐसा रिएक्शन
-वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया है, तो कुछ ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा है- फिर चढ़ा लिय का महाराज। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- आप इस तरह की हरकत करते हो तो फैंस को बहुत तकलीफ होती है।
-एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पवन भैया, लगता है बुरा समय चल रहा है। वहीं महिला का जिक्र करते हुए एक यूजर ने सवाल उठाया है- कभी मां की बहू, कभी बेटा- आखिर कहना क्या चाहते हो?
जन्मदिन के वीडियो से शुरू हुआ था विवाद
-जानकारी के अनुसार इससे पहले पवन सिंह के जन्मदिन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उस क्लिप को देखकर कुछ लोगों ने दावा किया था कि वह नशे में नजर आ रहे हैं।
-वीडियो में पवन सिंह के साथ एक महिला भी दिखी थी, जिसकी मांग में सिंदूर देखकर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि वह उनकी तीसरी पत्नी हो सकती हैं। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कौन हैं वो महिला जिसके साथ चल रही तीसरी शादी की बात?
पवन सिंह के साथ अक्सर दिखाई देने वाली महिला का नाम महिमा सिंह बताया जा रहा है। वह एक उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ज्यादातर पोस्ट पवन सिंह से जुड़े हुए हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चाएं लगातार जोर पकड़ रही हैं।
विवादों में घिरी रही है पवन सिंह की निजी जिंदगी
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पहले भी विवादों और चर्चाओं में घिरी रही है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से उनका तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। इन घटनाओं के चलते ही पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा मीडिया और फैंस की नजरों में रही है।
वायरल वीडियो को लेकर क्यों चुप हैं पवन सिंह?
लखनऊ के वायरल वीडियो और रिश्तों को लेकर उठ रहे सवालों पर पवन सिंह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अफवाहों और कयासों का बाजार गर्म बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications