पत्नी से झगड़े के बीच धनश्री वर्मा के लिए ये खास चीज ले गए पवन सिंह, फिर सेरआम की ऐसी हरकत
Pawan Singh and Dhanashree Verma: पॉपुलर रिएलिटी शो राइज एंड फॉल'आखिरकार अपने शानदार सफर के अंत तक पहुंच गया है और शो के विनर एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी बन गए हैं। लंबे मुकाबले के बाद अर्जुन बिजलानी ने बाकी सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
फिनाले एपिसोड में मिलेगा सरप्राइज
हाल ही में शो से कीकू शारदा और आदित्य नारायण का एलिमिनेशन हुआ था, जिसके बाद फिनाले एपिसोड में एक से बढ़कर एक सरप्राइज देखने को मिले।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की धमाकेदार वापसी
शो के मेकर्स ने फिनाले नाइट को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किए थे। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जारी प्रोमो में भी दर्शकों को सबसे बड़ा सरप्राइज देखने को मिला था और वो थी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की धमाकेदार वापसी।
पवन सिंह का एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस
-फिनाले में पवन सिंह ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा और आकृति नेगी के साथ अपने सुपरहिट गाने 'झूठी खाई थी कसम' पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी। तीनों का स्टेज परफॉर्मेंस इतना एनर्जेटिक था कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
-प्रोमो में देखा जा सकता है कि धनश्री वर्मा और आकृति नेगी अपनी डांस मूव्स से दिल जीतती नजर आती हैं, जबकि पवन सिंह अपनी सिंगिंग और स्टाइल से माहौल गर्माते हैं।
नेहा कक्कड़ के साथ भी थिरके पवन सिंह
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पवन सिंह फेमस सिंर नेहा कक्कड़ के साथ स्टेज पर लगावेलु लिपिस्टिक गाने पर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये एनर्जेटिक डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
धनश्री वर्मा के लिए खास गिफ्ट लेकर आए पवन सिंह
फिनाले एपिसोड के दौरान एक प्यारा मोमेंट भी देखने को मिला जब पवन सिंह अपनी करीबी दोस्त धनश्री वर्मा के लिए एक खूबसूरत लाल साड़ी और बिंदी लेकर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- टिकुली जरूर लगाना। इस पर धनश्री वर्मा ने शरमाते हुए हामी भरी। ये पल फैंस के बीच खूब चर्चा में है।
फिनाले नाइट में एलिमिनेशन और विनर की घोषणा
फिनाले से पहले मनीषा रानी और बाली के भी शो से बाहर होने की खबरें हैं। सभी परफॉर्मेंस की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब आधिकारिक तौर पर ये साफ हो गया है कि इस सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी हैं। दर्शक उन्हें बधाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर "#RiseAndFallWinner" ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications