Video:'पाकिस्तान शुरू बा कईले, मोदी जी तू खत्म कर द', ऑपरेशन सिंदूर पर पवन सिंह का गाना सुना क्या?

Pawan Singh Song On Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। उसके बाद 7 मई को भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया। जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे जाने की खबरें हैं। इसी के बाद से पाकिस्तान ने भारत को जंग के लिए उकसाना शुरू कर दिया है।

देश में रोष का माहौल है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना की हिम्मत और हौसलों को हर कोई बढ़ा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स भी सेना को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच पवन सिंह ने सबसे अलग काम कर दिया है।

Pawan Singh Song On Operation Sindoor

पवन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के 4 दिन बाद एक गाना बनाया है। जो इस ऑपरेशन पर आधारित है। ये वीडियो सॉन्ग पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे पहले रिलीज हुआ है और आते ही धमाका मचाना शुरू कर दिया है। रिलीज होते ही गाना टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। इसके बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और कंपोज सरगम आकाश ने किया है। गाने की शुरुआत में पवन सिंह पीएम मोदी से अपील कर रहे हैं कि अब इसका अंत कर दीजिए। उन्होंने कहा, पाकिस्तान शुरू बा कईले, मोदी जी तू खत्म कर द। अमित शाह जी आतंकवाद का दुनिया से ही कम कर द।

इस गाने के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह की जमकर तारीफ हो रही है। हर कोई उनके गाने को पसंद कर रहे हैं। उनके गाने के नीचे एक यूजर ने कमेंट किया, जय हिन्द, जबरदस्त गाना है पुरा फीलिंग में पावर स्टार गाए है। 2 घंटे मे ट्रेंडिंग में पहुंच गया। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत गर्व की बात है की सिर्फ भोजपुरी में पवन सिंह ही एक ऐसा सिंगर हैं, जो संस्कृति सभ्यता और संस्कारों से जुड़े आपने आवाज के माध्यम से देश के हर आदमी के दिल पर राज करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+