Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया धमाका, 'राजा रंगबाज' ने काटा ऐसा बवाल, फिदा हुईं लड़कियां

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने धमाकेदार अंदाज में लौट आए हैं। सिंगिंग हो या एक्टिंग, फैंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी किसी भी तरह कम नहीं होती है।

पवन सिंह का नया गाना 'राजा रंगबाज' रिलीज
ऐसे में जब भी पवन सिंह का कोई नया गाना रिलीज होता है तो सोशल मीडिया पर उसका जलवा अपने आप देखने को मिल जाता है। कुछ ऐसा ही कमाल उनके नए भोजपुरी सॉन्ग 'राजा रंगबाज' ने भी कर दिखाया है।

Pawan Singh New Song

कुछ ही घंटों में ही छाया 'राजा रंगबाज' का क्रेज

12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ 'राजा रंगबाज' गाना कुछ ही घंटों में 3 लाख के करीब व्यूज बटोर चुका है। ये आंकड़ा बता देता है कि पवन सिंह का नाम ही गाना हिट कराने के लिए काफी है। यूट्यूब पर गाना बेहद तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इसे शेयर कर रहे हैं।

वीडियो में दिखा पवन सिंह का एक्शन-रोमांस

-'राजा रंगबाज' सॉन्ग में पवन सिंह एक दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में पिस्टल है जबकि उनके साथ एक्ट्रेस खुशी तिवारी भी गन पकड़े रोमांटिक अंदाज में साथ दिखाई दे रही हैं। गाना रोमांटिक होने के बावजूद इसमें एक्शन का फ्लेवर भी देखने को मिल रहा है।

-गाने के वीडियो में पवन सिंह और खुशी तिवारी के अलग-अलग आउटफिट्स भी देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें कि 3 मिनट 39 सेकंड का आकर्षक प्रेजेंटेशन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। लोकेशन्स और कैमरा शॉट्स गाने को और दिलचस्प बना रहे हैं।

पवन सिंह और खुशी कक्कड़ ने गाया ये गाना

-'राजा रंगबाज' गीत के बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं जबकि संगीत शुभम राज का है। इस गाने में पवन सिंह ने सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ आवाज दी है। गाना रिलीज होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की बाढ़ आ गई है।

-लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई पवन सिंह को टीआरपी किंग बता रहा है तो कोई उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की आत्मा कह रहा है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

-एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- आज रिकॉर्ड बना दो शेरों, ये गाना भी वायरल है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- भोजपुरी इंडस्ट्री पवन सिंह के बिना अधूरी है। टीआरपी किंग की पावर आज सबको दिख जाएगी।

-इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये साफ है कि पवन सिंह का स्टारडम आज भी हर स्तर पर कायम है और उनका हर नया गाना फैंस के बीच उत्सव जैसा माहौल बना देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+