Pawan Singh की मां ने तोड़ा बेटे-बहू का घर? ज्योति सिंह के पोस्ट ने काटा बवाल, क्या एक्टर का चला तीसरा अफेयर?
Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के साथ चल रहे विवाद, तीसरी शादी की चर्चाएं और एक्ट्रेस महिमा सिंह (Mahima Singh) के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते फिलहाल पवन सिंह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
ज्योति सिंह के पोस्ट ने काटा बवाल
इसी बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक दो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं जिनमें किसी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन इशारों ने चर्चाओं को तेज कर दिया है।

'मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते'
-ज्योति सिंह ने अपनी एक पोस्ट में लिखा है- अपनी बेटी की शादी ऐसे इंसान से करना जो फैसले लेने की काबिलियत रखता हो, वरना अक्सर मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते और इल्जाम लड़की पर लगा दिया जाता है।
-इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स पवन सिंह के परिवार, खासकर उनकी मां से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि ज्योति सिंह ने इशारों में अपने टूटते रिश्ते का कारण बताया है।
'शादी हो या तलाक, घर औरत ही खोती है'
वहीं दूसरी पोस्ट में ज्योति सिंह ने लिखा है- शादी करो या तलाक दो, दोनों ही हालात में औरत ही अपना घर खोती है। एक आदमी कभी बेघर नहीं होता। ये पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे उनके वैवाहिक संघर्ष से जोड़कर देखा जाने लगा है।
'सीता वनवास' वाले तंज ने भी बटोरी थीं सुर्खियां
जब पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा था, तब पावर स्टार की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने एक और पोस्ट में लिखा था- सीता वनवास में भी साथ थीं पर राम अयोध्या में साथ नहीं दे सके। इस तंज ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी।
महिमा सिंह के साथ पवन सिंह की नजदीकियां
आपको बता दें कि पवन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आई थीं। इस समारोह में महिमा सिंह के साथ पवन सिंह की नजदीकियों ने लोगों का ध्यान खींचा था। दोनों की कई कोजी फोटोज और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। एक वीडियो में तो पवन सिंह एक्ट्रेस महिमा को जान कहते सुनाई दिए थे, जिसके बाद अटकलें और तेज हो गईं।
कौन हैं महिमा सिंह?
महिा सिंह मूल रूप से यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। हालांकि उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। जानकारी के अनुसार महिमा सिंह पावर स्टार पवन सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं और दोनों एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी साथ काम कर रहे हैं।
मां का बयान और बढ़ गया विवाद
एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह की मां ने भावुक होकर कहा था कि लोग दुआ करें कि उनके बेटे को जल्द छुटकारा मिले। इस बयान ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
तीसरी शादी की खबरों पर पवन सिंह का जवाब
वहीं मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने तीसरी शादी की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि अफवाहें इस हद तक फैलाई गईं कि लोगों ने उनकी शादी के कार्ड तक छाप दिए थे।
कोर्ट में चल रहा है पवन सिंह के तलाक का मामला
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी दायर किया है। आपको बता दें कि कोर्ट ने दोनों को साथ रहने का एक मौका दिया था लेकिन वह अलग-अलग ही रह रहे हैं।
पवन सिंह की पहली पत्नी की दर्दनाक कहानी
-पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम देवी ने शादी के एक साल के अंदर ही सुसाइड कर लिया था। पवन सिंह कई बार सार्वजनिक रूप से उन्हें याद करते हुए भावुक हो चुके हैं।
-पवन सिंह की निजी जिंदगी से जुड़ी ये घटनाएं सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। अब देखना होगा कि कोर्ट के फैसले और आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications