Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या मोनालिसा के प्यार में डूब रहे थे Pawan Singh? अफेयर को लेकर सनसनीखेज खुलासा, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Pawan Singh and Monalisa: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार मोनालिसा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा टीवी और रिएलिटी शोज में नजर आ रही हैं। हाल ही में वह रिएलिटी शो 'The 50' में दिखाई दी थीं। हालांकि इस शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।

पवन सिंह के साथ क्यों जुड़ा था मोनालिसा का नाम?
इसी बीच मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में भोजपुरी इंडस्ट्री और खासतौर पर पावरस्टार पवन सिंह के साथ अपने नाम जुड़ने वाली अफेयर की खबरों पर खुलकर बात की है। मोनालिसा ने पवन सिंह को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

Pawan Singh

मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी को पसंद करते थे लोग

-आपको बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में हैं जिन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वह खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

-हालांकि दर्शकों ने मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी को खास तौर पर खूब पसंद किया था। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं जिसके बाद इंडस्ट्री में उनके अफेयर की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं।

'5-6 फिल्में कर लीं तो अफेयर शुरू हो जाता था'

-हाल ही में यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में मोनालिसा ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता है कि अगर किसी एक्टर और एक्ट्रेस ने साथ में 5-6 फिल्में कर लीं तो तुरंत उनके अफेयर की खबरें फैलने लगती हैं। मोनालिसा के मुताबिक उनके और पवन सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

-मोनालिसा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि पवन सिंह के साथ काम करते समय कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हो जाते थे। उन्होंने कहा- कई बार मेरी पवन सिंह के साथ वैनिटी वैन में बहस हो जाती थी और कभी-कभी इन झगड़ों का असर शूटिंग पर भी पड़ता था।

-मोनालिसा ने कहा- पवन सिंह से झगड़ा होने के बाद मैं काफी परेशान हो जाती थी क्योंकि उनका नाम किसी और के साथ जुड़ा होता था लेकिन अफेयर की चर्चा मेरे साथ होने लगती थी।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान

मोनालिसा ने इंटरव्यू में ये भी दावा किया कि जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते की चर्चा हो रही थी, उस समय भी एक्टर के कई अन्य अफेयर की बातें अचानक सामने आ जाती थीं। उनका कहना था कि इंडस्ट्री में कई बार अफवाहें हकीकत से बिल्कुल अलग होती हैं और लोग बिना सच्चाई जाने ही बातें फैलाने लगते हैं।

'पवन सिंह ने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया'

मोनालिसा ने कहा- अक्सर कई लोग पवन सिंह को घमंडी या बदतमीज बताते हैं लेकिन मेरा व्यक्तिगत अनुभव अलग रहा है। पवन सिंह ने कभी भी मेरे साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया और न ही कभी मेरे से गलत तरीके से बात की। मोनालिसा के इस बयान के बाद एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने किस्से और रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+