Pawan Singh Bhojpuri New Song: 'लहंगा-घाघरा' के बाद लाल सलवार पर छाए पवन सिंह, नया गाना बना सेंसेशन
Pawan Singh Bhojpuri New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अक्सर अपने गानों की भाषा और बोलों को लेकर आलोचनाओं के घेरे में रहती है। लहंगा, चोली, साड़ी, ढोढ़ी, जीजा-साली और भौजी जैसे शब्दों पर आधारित गाने भोजपुरी म्यूजिक की पहचान बन चुके हैं।
पवन सिंह ने लाल सलवार पर जीता लोगों का दिल
हालांकि इसी ट्रेंड के बीच भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं। इस बार पवन सिंह लाल घाघरे नहीं बल्कि लाल सलवार पर फैंस का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल
पवन सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग सलवरवा लाले हो लाल रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। 'सलवरवा लाले हो लाल' गाने को सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
'सलवरवा लाले हो लाल' गाना हुआ वायरल
-इस नए भोजपुरी गाने में जहां पवन सिंह अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में नजर आ रहे हैं, वहीं चांदनी सिंह का ग्लैमरस अंदाज और एक्सप्रेशन्स वीडियो को और भी आकर्षक बना रहा है। गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के महज एक दिन में इसे 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
-इतना ही नहीं ये गाना रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर भी जमकर वायरल हो रहा है। फैंस पवन सिंह और चांदनी सिंह के डांस मूव्स को जमकर रीक्रिएट कर रहे हैं।
-'सलवरवा लाले हो लाल' में दमदार बीट्स, एनर्जेटिक कोरियोग्राफी और पवन सिंह और चांदनी सिंह की शानदार केमिस्ट्री गाने को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना देती है। यही वजह है कि दर्शक इसे बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे।
गाने की पूरी टीम पर एक नजर
-इस सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। विजय चौहान ने इसके बोल लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी सन्नी सोनकर ने संभाली है।
-आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी ने स्क्रीन पर धमाल मचाया हो। इससे पहले भी दोनों कई भोजपुरी गानों में साथ नजर आ चुके हैं, जहां उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications