तीसरी पत्नी से तलाक लेने से पहले इंस्टाग्राम पर पवन कल्याण ने किया डेब्यू, फॉलोअर्स की संख्या ने उड़ाए होश

Pawan Kalyan Instagram: साउथ के सुरस्टार और राजनेता पवन कल्याण इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि वह अपने फिल्मी और राजनीतिक करियर के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिलहाल खबर है कि पवन कल्याण अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा को तलाक देने वाले हैं। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से तलाक की खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं तलाक की खबरों के बीच पवन कल्याण ने इंस्टाग्राम ज्वाइन कर लिया है।

आपको बता दें कि साउथ के फेमस स्टार और राजनेता पवन कल्याण गत 4 जुलाई 2023 को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और कुछ ही घंटों के अंदर उनके लाखों फॉलोअर्स भी बन गए। खबर है कि पवन कल्याण को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किए हुए 12 घंटे भी नहीं बीते हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.7 मिलियन के पार पहुंच गई है।

pawan kalyan

पवन कल्याण ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू
जानकारी के अनुसार गत 4 जुलाई को भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू की 126वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। उसी मौके पर पवन कल्याण ने इंस्टाग्राम ज्वाइन कर लिया है। पवन कल्याण को इंस्टाग्राम पर देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए हैं। आपको बता दें कि अब तक इंस्टाग्राम पर पवन कल्याण के कई फैन पेज चल रहे थे। लोगों को वहीं से एक्टर के बारे में हर जानकारी मिलती थी। लेकिन अब पवन कल्याण ऑफिशियली इंस्टाग्राम का हिस्सा बन गए हैं।

कुछ ही घंटो में बने इतने फॉलोअर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पवन कल्याण ने अब तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। यहां तक कि उन्होंने न तो अपने अकाउंट पर कुछ लिखा है और न ही किसी सेलेब्रिटी या वीआई को फॉलो किया है। हालांकि उन्होंने अपने बायो में लिखा है- सामना करो और चुनो। पवन कल्याण की राजनीतिक पार्टी यानी जन सेना पार्टी ने एक ट्वीट की मदद से जानकारी दी कि एक्टर ने इंस्टाग्राम ज्वाइन कर लिया है। इस ट्वीट में पवन कल्याण की इंस्टाग्राम आईडी और क्यूआर कोड भी शेयर किया गया है।

तीसरी पत्नी को तलाक देने वाले हैं पवन कल्याण
इन सबके बीच में पवन कल्याण की निजी जिंदगी को लेकर तरफ काफी चर्चाएं हो रही हैं। आपको बता दें कि पवन कल्याण की तीसरी पत्नी पिछले काफी समय से विदेश में रह रही हैं। उनके बच्चे भी विदेश में ही हैं। तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा काफी समय से पवन कल्याण के परिवार के किसी भी फंक्शन में भी नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन कल्याण जल्द ही अपनी तीसरी पत्नी को तलाक देने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+