Paurashpur 2 Teaser: 'पौरषपुर-2' का टीजर हुआ रिलीज, मोहब्‍बत, जुनून और बदला लेती नजर आएंगी शर्लिन चोपड़ा

Paurashpur 2 Teaser Out: साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'पौरषपुर' ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। उस वेब सीरीज में श‍िल्‍पा श‍िंदे और अन्‍नू कपूर नजर आए थे जिनके इंटीमेट सीन्स ने तबाही मचा दी थी। इंटीमेट सीन्स के कारण ही ये वेब सीरीज विवादों में घिर गई थी। इस वेब सीरीज में अन्‍नू कपूर और अश्‍म‍िता बख्‍शी के बीच फिल्‍माए गए बेहद बोल्‍ड सीन पर खूब शोर मचा था। अब तीन साल बाद इस सीरीज का नया सीजन यानी 'पौरषपुर-2' लोगों को एंटरटेन करने के लिए बिल्कुल तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वेब सीरीज के मेकर्स ने इस बार शो को और ज्यादा बोल्ड बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। खबर है कि वेब सीरीज 'पौरषपुर सीजन-2' में शर्लिन चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। आज इस सीरीज का टीजर वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें शर्लिन चोपड़ा अपनी सेंसुअस अंदाज में लोगों पर अपना जादू चलाती नजर आ रही हैं।

Paurashpur 2

'पौरषपुर-2' वेब सीरीज में दिखेंगी शर्लिन चोपड़ा
ऑल्ट बालाजी द्वारा प्रोड्यूसर 'पौरषपुर-2' वेब सीरीज की कहानी मोहब्‍बत, जुनून और बदले पर आधारित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेब सीरीज के दूसरे सीजन में नए लोगों की एंट्री हुई है। इसका वीडियो टीजर भी जारी कर दिया गया है। इस टीजर वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्लिन चोपड़ा पौराण‍िक कथाओं में दिखने वाली किसी रानी के लुक में नजर आ रही हैं।

मोहब्बत, जुनून और बदले की है कहानी
शर्लिन चोपड़ा टीजर में कहती हैं- आ गया वो लम्‍हा, जिसका आप सबको बेसब्री से इंतजार था। मैं शर्लिन चोपड़ा आ रही हूं आप सभी के दिलों पर राज करने के लिए, 'पौरषपुर-2' में। तैयार हो जाइए, रोमांस, मोहब्‍बत, जुनून, ख्‍वाहिशों और प्रतिशोध से भरी कहानी में शामिल होने के लिए। देखते रहिए ऑल्ट ओटीटी मेरे जलवों का दीदार करने के लिए। देखें टीजर-

रानी के किरदार में नजर आएंगी शर्लिन चोपड़ा
इस वेब सीरीज के मेकर्स ने इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है- हुस्‍न की रानी शर्लिन चोपड़ा आ गई हैं, आपके दिलों पे राज करने के लिए। मोहब्‍बत, जुनून और प्रतिशोध की ये कहानी है। 'पौरषपुर-2' आ रहा है जल्‍द ALTT पर। आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा से पहले रानी के किदार के लिए राखी सावंत के नाम पर विचार किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं मेकर्स सबसे पहले इस रोल के लिए हिना खान को लेना चाहते थे। लेकिन बाद में शर्लिन चोपड़ा को अप्रोच किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+