Pathaan 2: क्या 'पठान 2' लेकर आएंगे शाहरुख खान? सिद्धार्थ आनंद ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

शाहरुख खान की फिल्म पठान हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्टी की लगातार चर्चा हो रही है। अब सिद्धार्थ आनंद ने बता दिया कि फिल्म का दूसरा पार्ट बनेगा या फिर नहीं।

Pathaan

Press
Conference:
बॉलीवुड
के
बादशाह
शाहरुख
खान
को
आखिरी
बार
फिल्म
जीरो
में
देखा
गया
था।
अब
उन्होंने
फिल्म
पठान
से
4
साल
बाद
बड़े
पर्दे
पर
धमाकेदार
वापसी
की
है।
25
जनवरी
को
रिलीज
हुई
ये
फिल्म
देश-विदेश
में
धमाल
मचा
रही
है।
जिसके
बाद
से
लगातार
चर्चा
हो
रही
है
कि
इस
फिल्म
का
दूसरा
पार्ट
भी
देखने
को
मिल
सकता
है।
अब
सिद्धार्थ
आनंद
ने
फिल्म
के
सीक्वल
के
बारे
में
बात
की।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

क्या शाहरुख की पठान 2 पर होगा काम?

क्या शाहरुख की पठान 2 पर होगा काम?

पठान को मिली सफलता के बाद फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद मौजूद रहे। सभी ने मीडिया के हर सवाल का जवाब दिया। इस दौरान सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि क्या फिल्म पठान का दूसरा पार्ट बनेगा या फिर नहीं।

सिद्धार्थ आनंद ने दिया ये बड़ा हिंट

सिद्धार्थ आनंद ने दिया ये बड़ा हिंट

सिद्धार्थ आनंद से जब मीडिया ने पूछा कि अब आगे क्या होने वाला है? इसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ कहते हैं, "पठान आई है, पठान हिट हुई है, उसके बाद क्या बनाएंगे?" जिसपर वहां मौजूद सभी फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं, ‘पठान 2', जिसके बाद सिद्धार्थ आनंद बोलते हैं, "अगर जनता चाहती है तो आ सकती है पठान 2।"

शाहरुख खान बोले- 'अगर बनी तो...'

शाहरुख खान बोले- 'अगर बनी तो...'

इस पर जब शाहरुख खान से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, अगर सिद्धार्थ आनंद मेरे साथ अगले पार्ट पर काम करना चाहते हैं तो, मेरे लिए ये एक सम्मान की बात होगी। हालांकि, डायरेक्टर सिद्धार्थ और शाहरुख के रिएक्शन से ऐसा लगता है कि आने वाले सालों में वह फैंस को ये तोहफा दे सकते हैं।

पठान विवाद पर बोले शाहरुख खान

पठान विवाद पर बोले शाहरुख खान

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख खान फिल्म को लेकर हुए विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों हो रहे विरोध पर वह मीडिया से रूबरू नहीं हुए। शाहरुख इस पर कहते हैं कि, किसी मकदस से मीडिया से नहीं मिले, ऐसा नहीं है। कोविड में ये फिल्म शूट की गई थी। सभी लोग काफी बिजी थे। फिल्म को सभी ने इतना प्यार दिया, मैं अपने सभी फैंस का शुक्रिया करता हूं।''

5 दिन में पठान ने तोड़े रिकॉर्ड

5 दिन में पठान ने तोड़े रिकॉर्ड

बता दें कि, 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म पठान ने 5 दिन में 500 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने 5वें दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया है। इन आंकड़ों से साफ होता है कि इस पर बायकॉट ट्रेंड का कोई असर नहीं हुआ।

Recommended Video

      Pathaan Box Office Collection: 5वें दिन पठान ने की जबरदस्त कमाई, रचा इतिहास | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+