'पठान' से पहले शाहरुख खान के स्टारडम से अंजान थी ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- 'मुझे पता ही नहीं था...'

हॉलीवुड एक्ट्रेस और रेचेल एन मुलिंस ने शाहरुख खान की फिल्म पठान से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन एक्ट्रेस को फिल्म में काम करने से पहले किंग खान के बारे में नहीं पता था।

Pathaan actor Rachel Ann Mullins: शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा इस फिल्म से हॉलीवुड एक्ट्रेस रेचेल एन मुलिंस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अब फिल्म रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस ने बताया कि, वह इससे पहले शाहरुख खान के बारे में नहीं जानती थी। उन्हें नहीं मालूम था कि आखिर शाहरुख खान कौन हैं?

रेचेल ने बताई पठान की जर्नी

रेचेल ने बताई पठान की जर्नी

आपको बता दें कि, हॉलीवुड एक्ट्रेस और रेचेल एन मुलिंस को 'हैप्पी एंडिंग्स' और 'द लीग' जैसे शोज के जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 'द एनटॉरेज' समेत कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अब उन्होंने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म पठान में बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स के साथ उनकी कैसी जर्नी रही।

फिल्म पठान से किया बॉलीवुड डेब्यू

फिल्म पठान से किया बॉलीवुड डेब्यू

रेचेल ने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म के बारे में पता चला तब इसके पैमाने के बारे में वह जानती थीं। लेकिन जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की तो अनुमान लगाया कि, ये फिल्म सुपरहिट होगी। रेचेल ने कहा, "जब मैंने इसे बुक किया था तब मैं 'पठान' के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। फिल्म का टाइटल भी नहीं, लेकिन जब मैंने मुंबई में यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान अलमारी के ट्रंक पर दीपिका पादुकोण का नाम देखा। मैंने अनुमान लगा लिया था कि फिल्म हिट होगी"।

नहीं जानती थी कौन है शाहरुख खान

नहीं जानती थी कौन है शाहरुख खान

इसके बाद एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस फिल्म से पहले वह नहीं जानती थी कि, शाहरुख खान कौन हैं। रेचेल ने कहा कि, 'जब मुझे फिल्म पठान का ऑफर आया उस वक्त मैं मालदीव में थी। जिसके बाद मैं तुरंत फिल्म के सिलसिले में मुंबई आ गई। उस वक्त मैं नहीं जानती थी कि शाहरुख खान कौन हैं। तभी मुझे सहायक निदेशकों में से एक ने समझाया कि वह एक बहुत बड़ी हस्ती हैं। हमने एक साथ अच्छा दिन बिताया और पता चला कि हमारा जन्मदिन एक ही है'।

पठान को मिल रहे रिस्पॉन्स पर जताई खुशी

पठान को मिल रहे रिस्पॉन्स पर जताई खुशी

इसके आगे रेचेल ने फिल्म पठान को फैंस की ओर से मिल रहे रिस्पॉन्स पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि, 'मुझे इसकी वजह से इतना प्यार मिला है। दुनिया भर में प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखकर मैं काफी हैरान हूं'। आपको बता दें कि, फिल्म पठान में रेचेल एक रूसी जासूस एलिस की भूमिका निभाती हुई नजर आईं। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं।

पठान ने इन फिल्मों को भी पछाड़ा

पठान ने इन फिल्मों को भी पछाड़ा

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने दो दिन में ही 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस तरह पठान ने बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरहिट फिल्में केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। यही वजह है कि देश में शाहरुख खान का डंका बज रहा है। कई सिनेमाघरों में हाउसफुल होने की वजह से फैंस को टिकट नहीं मिल पा रही है। अब देखना होगा इस वीकेंड फिल्म पठान और कितना बिजनेस करने में सफल हो पाती है।

Recommended Video

    Pathaan Break Records|Box Office पर चला 'पठान' का जादू, Release के साथ तोड़े रिकॉर्ड| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+