Parineeti-Raghav Wedding: 7 बजे से शुरू होगी संगीत सेरेमनी, डीजे सुमित सेठी के म्यूजिक पर नाचेंगे लोग

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी आगामी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में काफी रॉयल तरीके से होने वाली है। आज परिणीति चोपड़ा और दूल्हेराजा राघव चड्ढा की हल्दी सेरेमनी हुई है। राघव और परिणीति की शादी के पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वेडिंग वेन्यू द लीला पैलेस में पंजाबी गाने बजाए जा रहे हैं। वहीं फेमस डीजे सुमित सेठी के उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी में पहुंचे हैं डीजे सुमित सेठी
एयरपोर्ट के बाहर मौजूद पैपराजी ने डीजे सुमित से पूछा- भाई खेलोगे क्या? इस पर सुमित ने कहा- चलो पार्टी करते हैं दोस्तों....बूम। ये पहली बार नहीं है जब डीजे सुमित सेठी किसी बड़ी पार्टी को होस्ट कर रहे हैं। वह पहले राष्ट्रमंडल खेलों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा), साल 2014 में हेजल कीच के साथ क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी और साहिल संघा के साथ दीया मिर्जा की शादियों में डीजे बजा चुके हैं।

dj sumit sethi

16 साल की उम्र से म्यूजिक से जुड़े हैं सुमित सेठी
आपको बता दें कि मशहूर डीजे सुमित सेठी ने 16 साल की उम्र में म्यूजिक और डीजे की दुनिया में एंट्री कर ली थी। फिलहाल वह पंजाबी लोक संगीत की विरासत को संरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक संगीत को बॉलीवुड साउंड के साथ मिलाना है।

शाम 7 बजे से शुरू होगी मेहंदी और संगीत सेरेमनी
आज यानी 23 सितंबर की सुबह 11 बजे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हल्दी की रस्म के साथ ही शादी का जश्न शुरू हो चुका है। इसके बाद दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मेहमानों के लिए वेलकम लंच का आयोजन किया गया था। अब शाम 7 बजे से परिणीति और राघव की मेहंदी और संगीत सेरेमनी शुरू होगी जिसकी पार्टी देर रात तक चलेगी। संगती सेरेमनी की थीम है 'आओ 90 के दशक की तरह पार्टी करें'। इस पार्टी में चार चांद लगाने के लिए ही डीजे सुमित सेठी को बुलाया गया है।

10 लाख रुपए के महाराजा सुइट में होगी शादी
कल 24 तिसंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा की शादी होगी। शादी का आयोजन उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में किया गया है। जिस महाराजा सुइट में परिणीति और राघव की शादी का आयोजन किया गया है उसका एक रात का किराया करीब 10 लाख रुपए है। ये महाराज सुइट 3500 स्क्वायर फीट एरिया में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल में शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 8 सुइट और 80 कमरें बुक किए गए हैं।

24 सितंबर 2023 को राघव-परिणीति करेंगे शादी
आगामी 24 सितंबर 2023 को दूल्हेराजा राघव चड्ढा की दोपहर 1 बजे सेहराबंदी होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे बारात का प्रस्थान होगा। राघव बारातियों के साथ नाव में सवार होकर होटल द लीला पैलेस पहुंचेंगे। वहीं 24 सितंबर को शाम 4 बजे कपल के फेरे का आयोजन किया गया है। इसी दिन शाम 6 बजे विदाई होगी और रात 8:30 बजे रिसेप्शन और गाला डिनर का आयोजन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+