'कैसी चल रही मैरिड लाइफ?' पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा से पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस बोलीं-'मेरी शादी तो..'
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। इन दिनों एक्ट्रेस शादी की तैयारियों में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। अब उनकी शादी की अफवाहें गर्मा गई हैं। जानकारी के मुताबिक राघव और परिणीति राजस्थान में सात फेरे लेंगे। हालांकि इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
परिणीति चोपड़ा ने कर ली सीक्रेट वेडिंग?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारी जोरों-शोरों पर है। इस बीच एक्ट्रेस को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। जिसमें पैपराजी ने उनसे शादी को लेकर ऐसा सवाल किया जिसे सुनकर खुद एक्ट्रेस हैरान रह गईं। इसी के साथ फैंस बी कयास लगाने लगे कि क्या परिणीति ने सीक्रेट वेडिंग कर ली?

पैपराजी ने पूछा-'कैसी चल रही मैरिड लाइफ?'
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि परिणीति चोपड़ा को एक इवेंट में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा, 'शादी के बाद जिंदगी कैसी चल रही है?' ये सुनकर परिणीति दंग रह गईं क्योंकि उनके लिए ये बहुत ही अटपटा सवाल था। सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस की शादी अभी तक नहीं हुई।
एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
हालांकि परिणीति ने इस सवाल का जवाब मुस्कुराते हुए दिया। परीणीति ने कहा, 'मेरी अभी शादी नहीं हुई है।' इसके बाद पैप्स उनसे पूछते हैं कि वह उन्हें शादी में बुलाएंगी क्या? इस सवाल को परिणीति ने इग्नोर किया और फिर उनकी लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया था। फिलहाल परिणीति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कब शादी करेंगे राघव-परिणीति?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के डेटिंग रूमर्स की खबरें साल 2023 की शुरूआत से हुई थी। इसके बाद दोनों ने 13 मई 2023 को सगाई कर सभी को बड़ा सरप्राइज दिया। सगाई में परिवार के सदस्य करीबी दोस्त और कुछ बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। कहा जा रहा है कि दोनों की शादी इस साल अक्टूबर में होगी। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications