Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की शादी में पहुंचेंगे ये सेलेब्स, थोड़ी देर में शुरू होगी मेहंदी-संगीत सेरेमनी

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी आगामी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में काफी रॉयल तरीके से होने वाली है। आज परिणीति चोपड़ा और दूल्हेराजा राघव चड्ढा की हल्दी सेरेमनी हुई है। राघव और परिणीति की शादी के पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वेडिंग वेन्यू द लीला पैलेस में पंजाबी गाने बजाए जा रहे हैं। चारों तरफ जश्न का माहौल नजर आ रहा है। रिश्तेदार भी शादी की पार्टी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं खबर है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा की राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल नहीं हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आगामी 24 सितंबर को राघव और परिणीति के शादी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

शादी में पहुंचेंगे ये खास बॉलीवुड सेलेब्स
दुल्हन परिणीति चोपड़ा की गेस्ट लिस्ट की बात करें तो उनके खास दोस्त बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचने वाले हैं। वहीं बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर भी परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए कल यानी 24 सितंबर की सुबह उदयपुर पहुंचेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री भी गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं जो अपने पति हिमालय के साथ इस शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंची हैं। भाग्यश्री ने वीडियो बनाकर लोगों को दिखाया है कि उदयपुर के होसट में परिणाती और राघव के मेहमानों का किस तरह से ख्याल रखा जा रहा है।

Parineeti Chopra

शादी में परिणीति चोपड़ा पहनेंगी पेस्टल लहंगा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिर परिणीति चोपड़ा अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पेस्टल कलर का लहंगा पहनने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा ने पहले ही बता दिया था कि वह अपनी शादी पर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। वहीं दूल्हेराजा राघव चड्ढा अपने मामा पवन सचदेव का डिजाइन किया हुआ शेरवानी पहनेंगे। आपको बता दें कि पवन सचदेव एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

आज होगी परिणीति की मेहंदी और संगीत सेरेमनी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हलेदी सेरेमनी आज सुबह आयोजित की गई थी। वहीं आज शाम को परिणीति के हाथों में राघव के नाम की मेहंदी लगेगी। इसके बाद रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस फंक्शन में मेहमान खूब मस्ती करते नजर आएंगे। साथ ही संगीत सेरेमनी में 90 के दशक के बॉलीवुड गानों की थीम रखी गई है। इसी बीच संगती सेरेमनी के लिए डीजे सुमित उदयपुर पहुंच चुके हैं।

24 सितंबर को होगी राघव-परिणीति की शादी
आगामी 24 सितंबर 2023 को दूल्हेराजा राघव चड्ढा की दोपहर 1 बजे सेहराबंदी होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे बारात का प्रस्थान होगा। राघव बारातियों के साथ नाव में सवार होकर होटल द लीला पैलेस पहुंचेंगे। वहीं 24 सितंबर को शाम 4 बजे कपल के फेरे का आयोजन किया गया है। इसी दिन शाम 6 बजे विदाई होगी और रात 8:30 बजे रिसेप्शन और गाला डिनर का आयोजन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+