Parineeti-Raghav Wedding: शुरू हुई परिणीति चोपड़ा की हल्दी सेरेमनी, नाव से होटल पहुंच रहे हैं मेहमान

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: आप पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आगामी 24 सितंबर 2023 यानी कल उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में शादी करने वाले हैं। ये कपल अपनी शादी के लिए गत 22 सितंबर को ही राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुका है। उदयपुर एयरपोर्ट पर इस कपल का भव्य रूप से स्वागत भी किया गया था। शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि गत 20 सितंबर 2023 से ही दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू किए जा चुके थे। आज यानी 23 सितंबर 2023 को उदयपुर में सबसे पहले परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होनी थी लेकिन ऐसा नीहं हो रहा है बल्कि इसकी जगह परिणीति की हल्दी सेरेमनी शुरू हो चुकी है। खबर है कि आज शाम को होटल में परिणीति की मेहंदी सेरेमनी और संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया है।

परिणीति चोपड़ा का चूड़ा समारोह संपन्न
जानकारी के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवार वाले गत 22 सितंबर को ही उदयपुर पहुंच चुके हैं। फिलहाल आज यानी 23 सितंबर की सुबह से ही मेहमानों के शादी समारोह में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मेहमानों को सबसे पहले एयरपोर्ट से लग्जरी कार में बैठाकर जेटी तक लाया जा रहा है। उसके बाद नाव की मदद से मेहमानों को होटल तक पहुंचाया जा रहा है।

Parineeti Chopra

'द लीला पैलेस' पहुंच रहे हैं मेहमान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बारातियों में राघव चड्ढा के मामा पवन सचदेव अपनी पत्नी और बेटी के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि राघव चड्ढा के मामा पवन सचदेव एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं और दूल्हेराजा उन्हीं के डिजाइन किए हुए कपड़े अपनी शादी के हर फेंक्शन में पहनने वाले हैं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपनी पति हिमालय के साथ शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह उदयपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं। संजय सिंह का उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

ब्रह्मकुमारी की बीके शिवानी भी पहुंचीं उदयपुर
वहीं आज 23 सितंबर की सुबह ब्रह्मकुमारी की बीके शिवानी को भी उदयपुर एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था। उदयपुर से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। परिणीति और राघव की शादी के लिए 'द लीला पैलेस' होटल भी पूरी तरह से सज चुका है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं नाव से मेहमानों को होटल ले जाने का वीडियो भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा कुछ कमिटमेंट्स के चलते शायद इस शादी में शामिल न हो पाएं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+