Parineeti-Raghav Wedding: राघव-परिणीति की हल्दी सेरेमनी का शुरू हुआ जश्न, उदयपुर एयरपोर्ट की सजावट हुई वायरल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शंस आज यानी 23 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। राजस्थान के उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में हर तरफ जश्न का माहौल नजर आ रहा है। कपल की खुशियों में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। मेहमानों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दें कि राजनेता राघव चड्ढा और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आगामी 24 सितंबर 2023 यानी कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

शुरू हुई राघव-परिणीति की हल्दी सेरेमनी
पहले खबरें थीं आज यानी 23 सितंबर को परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। जानकारी मिली है कि आज परिणीति चोपड़ा और दूल्हेराजा राघव चड्ढा की हल्दी सेरेमनी है। राघव और परिणीति को हल्दी लगाने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। वेडिंग वेन्यू द लीला पैलेस में पंजाबी गाने बजाए जा रहे हैं। चारों तरफ जश्न का माहौल नजर आ रहा है। रिश्तेदार भी शादी की पार्टी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Parineeti Chopra

उदयपुर एयरपोर्ट भी डूबा जश्न में
उदयपुर एयरपोर्ट भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है। उदयपुर एयरपोर्ट पर कपल के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। एयरपोर्ट के अंदर कई जगहों पर मेहमानों के वेलकम के लिए फूलों से डेकोरेशन भी की गई है। गेस्ट्स का ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया जा रहा है। आपको बता दें कि एयरपोर्ट के अंदर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

आप पार्टी के नेता संजय सिंह उदयपुर पहुंचे
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह शआदी समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ दिखाई दीं। संजय सिंह का उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनका राजस्थानी और पंजाबी परंपरा से ढोल नगाड़े पर स्वागत किया गया।

मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि राघव और परिणीति अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दिल की गहराइयों से उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उनका वैवाहिक जीवन सफल और खुशहाल रहे। जीवन की नई पारी उनको ऊंचाइयों तक लेकर जाए। ऐसी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+