Parineeti-Raghav: सगाई के बाद बेहद खुश हैं परिणीति चोपड़ा, मीडिया और फैंस के लिए लिखा खास नोट
राघव चड्ढा संग सगाई करने के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और अपने सभी फैंस का धन्यवाद किया।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में सगाई कर ली। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। वहीं इंगेजमेंट सेरेमनी के बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा और अपने सभी फैंस और मीडिया को धन्यवाद कहा।
परिणीति चोपड़ा ने फैंस का किया धन्यवाद
परिणीति चोपड़ा ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर नोट साझा किया। एक्ट्रेस ने लिखा, "राघव और मैं पिछले कुछ हफ्तों में मिले प्यार और पॉजिटिविटी से बेहद खुश हैं, खासकर हमारी सगाई पर .हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं, और यह जानकर हैरानी होती है कि हमारी दुनिया भी हमारी यूनियन से जुड़ती है। जितना हमने कभी सोचा था उससे भी बड़ा परिवार हमने पा लिया है।'
एक्ट्रेस ने लिखा खास नोट
परिणीति चोपड़ा ने अपने नोट में आगे लिखा, "हम आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। हम यह जानकर इस सफर पर निकले हैं कि आप सभी हमारे साथ खड़े हैं। मीडिया और हमारे सभी दोस्तों को भी धन्यवाद, जिन्होंने दिनभर इस खासे मौके पर हमे चीयर किया। लव परिणीति और राघव।"
राघव चड्ढा ने सीएम केजरीवाल का किया धन्यवाद
वहीं, राघव ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा। राघव ने पोस्ट कर लिखा- "सर, आपने अपना आशीर्वाद देकर हमारे ख़ास दिन को और भी ज्यादा ख़ास बना दिया। परिणीति और मेरी तरफ़ से आपका और आपके परिवार का आभार। आपका ये छोटा सा साथी, आज जीवन की एक नई पारी की शुरूआत कर रहा है, उम्मीद करता हूं कि आपका आशीर्वाद ऐसे ही सदा बना रहे.."।
दिल्ली में हुई राघव-परिणीति की सगाई
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया। वहीं एक्ट्रेस के परिवार वाले और बॉलीवुड की कुछ हस्तियां शामिल हुई। फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications