परिणीति ने बताया, क्या है उनको बहन प्रियंका चोपड़ा से मिली सबसे अच्छी सलाह, जो हरदम आती है काम
मुंबई, 20 जनवरी: परिणीति चोपड़ा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में दस साल का समय पूरा कर चुकी हैं। परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। ऐसे में दोनों बहनों के रिश्ते को लेकर अक्सर बात होती है। परिणीति चोपड़ा से एक बातचीत में पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री को लेकर उनको बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा से क्या कोई खास सलाह मिली है। इस पर उन्होंने प्रियंका से मिली सबसे अच्छी सलाह का खुलासा किया।

क्या बोली हैं परिणीति
परिणीति ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से मिली सबसे अच्छी सलाह को याद करते हुए कहा, वह (प्रियंका) हमेशा कहती हैं कि आपसे लोगों की बहुत उम्मीदे हैं और ये आपका प्रिविलेज (विशेषाधिकार) है। अगर लोगों को आपसे उम्मीदें नहीं हैं, तो फिर सही मायनों में कुछ नहीं हैं और ये आपको काफी उदास भी करेगा। इसलिए जब आप किसी फिल्म में होते हैं, तो लोग आपसे कुछ खास करने की उम्मीद करते हैं। साथ ही साथ यह विशेषाधिकार बड़ी जिम्मेदारी भी है, इसलिए हमेशा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे की कोशिश करें।

टीवी पर भी दिखेंगी परिणीति
परिणीति चोपड़ा टेलीविजन पर भी अब दिखेंगी। टीवी शो 'हुनरबाजः देश की शान' में वो करण जौहर और मिथुन के साथ जज की भूमिका में दिखेंगी। परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उन्हें रिएलिटी शो देखना पसंद है और वो हमेशा से किसी शो को जज करना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने का फैसल लिया।

परिणीति का बॉलीवुड में एक दशक
परिणीति चोपड़ा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में दस साल का समय पूरा कर चुकी हैं। उन्होंने 2011 में रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा की लेडीज वर्सेज रिकी बहल के साथ अपने एक्टिंग करियक की शुरुआत की थी। इस समय परिणीति चोपड़ा सूरज बड़जात्या की उंचाई और संदीप रेड्डी वांगा एनिमल में काम कर रही हैं। परिणीति ने हाल ही में फिल्म निर्माता बनने की ख्वाहिश भी जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications