'इटली में मत करना शादी', परिणीति चोपड़ा से पैपराजी ने की रिक्वेस्ट, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब
Parineeti Chopra And Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कपल ने 13 मई को सगाई कर के अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर परिणीति हुईं स्पॉट
खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल अक्टूबर में शादी कर लेंगे। हालांकि अभी तक कपल ने तारीख का ऐलान नहीं किया। सगाई के बाद से दोनों ही अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। ऐसे में हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस से खास रिक्वेस्ट की है।

पैपराजी ने एक्ट्रेस से की रिक्येस्ट
मुंबई एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। इसके साथ एक्ट्रेस ने सनग्लासेस भी पहने हुए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलती हैं तो पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगते हैं। तभी वह एक्ट्रेस से कहते हैं कि, "हमें भी आपकी शादी में आना है।" इस पर परिणीति कहती हैं 'आना भाई आना।'
इटली में मत करना शादी
वीडियो में आगे पैपराजी परिणीति चोपड़ा से रिक्वेस्ट करते हुए कहते हैं कि, वो सगाई में नहीं आ पाए थे, लेकिन शादी में जरूर आएंगे। फिर वो परिणीति से कहते हैं कि 'इटली में शादी मत करना।' ये बात सुनकर एक्ट्रेस की हंसी छूट जाती है और फिर वह बिना जवाब दिए वहां से चली जाती हैं। फिलहाल परिणीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कहां होगी परिणीति-राघव की शादी?
खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अन्य सेलिब्रिटीज की तरह राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। हाल ही में दोनों को वेडिंग वेन्यू की तलाश में राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। इसके अलावा कहा जा रहा था कि कपल तीन अलग-अलग जगह रिसेप्शन देंगे। लेकिन जानकारी के मुताबिक, दोनों का एक ही रिसेप्शन होगा। जो कि गुरूग्राम में आयोजित किया जाएगा। फिलहाल इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान कपल की तरफ से नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications