Parineeti Chopra अपनी प्रेग्नेंसी को कर रही हैं खूब एंजॉय, तस्वीरों में दिखाया अपना डेली रुटीन
Parineeti Chopra Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में हैं। अपने पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ वह बारिश और अपने प्रेग्नेंसी फेज का लुत्फ उठा रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी रुटीन दिखाया है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी को एंजॉय करने के साथ ही काफी काम भी कर रही हैं।
सोशल मीडिया अकाउंट पर परिणीति ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद ग्लोइंग और फिट नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने डेली रूटीन की झलक दिखाई, जिसमें हेल्दी डाइट और इनडोर गेम्स शामिल हैं। इसके अलावा उनके बंगले में मोर भी दिख रहे हैं।

Parineeti Chopra के चेहरे पर दिख रहा ग्लो
फैन्स परिणीति के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उनकी स्माइल और पॉजिटिव एनर्जी की खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये प्रेग्नेंसी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरें देखकर लग रहा है कि राघव चड्ढा और परिणीति दोनों अपने पहले बच्चे का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी में शायद एक्ट्रेस को फ्रूट्स की काफी क्रेविंग हो रही है। उन्होंने आम और अमरूद की तस्वीरें लगाई हैं।
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra, Raghav Chadha: '30 मिनट के ब्रेकफास्ट ने बदली जिंदगी', दिलचस्प है परिणीति-राघव की प्रेमकहानी
Parineeti Chopra ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
गर्भावस्था के दौरान भी परिणीति काफी एक्टिव हैं और शूट भी कर रही हैं। इसके अलावा, वह खाने में फ्रूट्स वगैरह ले रही हैं और बारिश के मौसम का भी पूरा लुत्फ उठा रही हैं। कुछ दिन पहले ही कपल ने सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे के आने की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी के साथ ही आम लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। राघव चड्ढ़ा यूं तो राजनीति की वजह से काफी बिजी रहते हैं, लेकिन फिलहाल वह अपनी वाइफ को भी पूरा समय दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा हुईं प्रेग्नेंट, AAP नेता पति राघव चड्ढा से कहीं ज्यादा पैसे छापती हैं एक्ट्रेस, जानें संपत्ति












Click it and Unblock the Notifications