परिणीति चोपड़ा हुईं प्रेग्नेंट, AAP नेता पति राघव चड्ढा से कहीं ज्यादा पैसे छापती हैं एक्ट्रेस, जानें संपत्ति
Parineeti Chopra Net Worth: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इस समय काफी खुश नजर आ रहे हैं।
प्रेग्नेंट हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा
दरअसल परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह मां बनने वाली हैं। आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने मिलकर आज यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति ने शेयर की गुड न्यूज
कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पोस्ट में एक खूबसूरती से सजाया गया केक नजर आ रहा है, जो गोल सिल्वर प्लेट में रखा है। उसके बीच में सुनहरे रंग के नन्हे पैरों की छाप बनी है और लिखा है- "1 + 1 = 3", यानी परिवार में नए मेहमान के आने का संकेत।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
साथ ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दोनों पार्क में हाथ थामे टहलते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
साल 2023 में हुई थी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। परिणीति चोपड़ा ने जब से आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की है, उसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दोनों ने साल 2023 में शादी की थी।
पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं परिणीति चोपड़ा
-जानकारी के अनुसार परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा से बहुत अच्छी रही हैं। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इकॉनमिक्स की पढ़ाई की है। उन्होंने 12वीं में टॉप किया था, जिसके चलते तत्कालीन राष्ट्रपति ने परिणीति को सम्मानित किया था।
-एक्ट्रेस बनने से पहले परिणीति चोपड़ा विदेश में बैंकिंग सेक्टर में जॉब करती थीं लेकिन कुछ समय बाद उनकी नौकरी चली गई थी जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा जब बैंकिंग की नौकरी चले जाने के बाद साल 2009 में भारत लौटी थीं तो उन्हें बॉलीवुड के फेमस यशराज बैनर में काम करने का मौका मिला था।
परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति और कमाई
-परिणीति चोपड़ा ने ये मुकाम कड़ी मेहनत से हासिल किया है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा अपने पॉलिटिशियन पति राघव चड्ढा से भी ज्यादा अमीर हैं। सियासेट की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 65 करोड़ रुपये के आसपास है।
-वहीं परिणीति चोपड़ा के पति राजनेता राघव चड्ढा की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो उनके पास कुल 50 लाख रुपए की संपत्ति है। ऐसे में परिणीति उनकी तुलना में 120 गुना ज्यादा अमीर हैं।
-परिणीति चोपड़ा की कमाई मुख्य रूप से फिल्मों से मिलने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं।
परिणीति चोपड़ा का आलीशान घर और महंगी गाड़ियां
-परिणीति चोपड़ा के पास मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान सी फेसिंग अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में ऑडी ए-6, जैगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू-5 शामिल हैं। जैगुआर उनके कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ी है, जिसकी कीमत 99 लाख है।
-जहां एक तरफ परिणीति चोपड़ा लग्जरी लाइफ जीती हैं, वहीं पति राघव चड्ढा काफी सिंपल लाइफ के शौकीन हैं। कमाई हो या कार कलेक्शन दोनों की तुलना करें तो काफी ज्यादा फर्क है।












Click it and Unblock the Notifications