Parineeti-Raghav:एक दूजे के हो जाएंगे परिणीति-राघव, जानें बारात से लेकर विदाई तक का पूरा शेड्यूल
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। शादी की सभी रस्में शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 24 सितंबर को कौन-कौन से फंक्शन कब होंगे।
Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी राजस्थान के उदयपुर में स्थित ताज पैलेस होटल में होगी। शादी में सभी के लिए सिक्योरिटी का खास इंतजाम किया गया है। दोनों की शादी की 23 सितंबर से सभी रस्में शुरू हो चुकी हैं। अब 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का पूरा दिन कौन-कौन से फंक्शन कब होने वाले हैं।
23 सितंबर को संगीत और हल्दी का फंक्शन हुआ था। अब 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शादी की सभी रस्में शुरू होंगी। आप नेता राघव चड्ढा की सहराबंदी की रस्म होगी। वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा की चूड़ा रस्म होगी। इसके बाद करीब 2:30 बजे राघव चड्ढा अपनी बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे। जहां दुल्हन परिणीति चोपड़ा अपने प्यार का इंतजार कर रही होंगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लगभग 24 सितंबर को शाम 4 बजे सात फेरे लेंगे। फिर शाम 6 बजे एक्ट्रेस की विदाई हो जाएगी। इसके बाद रात 8 बजे के करीब कपल अपनी वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी देगा। ये फंक्शन लीला पैलेस में आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में बॉलीवुड सितारों से लेकर तमाम बड़े नेता शामिल हुए। 23 सितंबर को दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान भी उदयपुर के लिए रवाना हुए। इसके अलावा शादी में प्रियंका चोपड़ा की मां पहुंची। हालांकि इस बार शादी में खुद परिणीति चोपड़ा की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं होंगी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बहन को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications