Parineeti-Raghav Wedding: जानें कैसी है परिणीति-राघव की शादी की सिक्योरिटी, मेन्यू में रखे गए ये खास पकवान

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा आगामी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। झीलों के शहर उदयपुर के लीला पैलेस होटल में आगामी 23 और 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी के कई फंक्शन्स का आयोजन किया गया है। ये कपल अपनी शादी की सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं रखना चाहता है इसलिए उन्होंने वेडिंग फंक्शन्स के लिए दुनिया के टॉप 3 होटल्स में शुमार होटेल 'द लीला पैलेस' को ही चुना है। शादी का दिन नजदीक आते ही तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा के इंतजाम भी टाइट कर दिए गए हैं।

शाही तरीके से होगी राघव-परिणीति की शादी
आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी काफी रॉयल तरीके से होने वाली है। द लीला पैलेस होटल में शादी की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर है। होटल सूत्रों के अनुसार परिणीति चोपड़ा की जिस सुइट में चूड़े की रस्म होगी, वह एरिया पूरी तरह से कांच का बना हुआ है। उस सुइट का एक रात का किराया करीब 10 लाख रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल में शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 8 सुइट और 80 कमरें बुक किए गए हैं। खबर है कि आगामी 23 सितंबर 2023 को सुबह 10 बजे परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी का आयोजन किया गया है।

Raghav Chadha

23 सितंबर की शाम को होगी संगीत सेरेमनी
वहीं उसी दिन शाम को संगीत का आयोजन किया गया है। संगीत पर 90 के दशक के बॉलीवुड गानों की थीम रखी गई है। आगामी 24 सितंबर 2023 को दूल्हेराजा राघव चड्ढा की दोपहर 1 बजे सेहराबंदी होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे बारात का प्रस्थान होगा। राघव बारातियों के साथ नाव में सवार होकर होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। वहीं 24 सितंबर को शाम 4 बजे कपल के फेरे का आयोजन किया गया है। इसी दिन शाम 6 बजे विदाई होगी और रात 8:30 बजे रिसेप्शन और गाला डिनर का आयोजन किया गया है।

ऐसा होगा सुरक्षा का इंतजाम
इस वीआईपी शादी को लेकर होटल मैनेजमेंट काफी अलर्ट नजर आ रहा है। शादी के लिए विशेष तौर पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली की एक बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्यक्रम संभाल रही है। होटल के कर्मचारियों से कोई भी चीज बाहर लीक न हो, इसका खास तौर पर ख्याल रखा जा रहा है। 23 और 24 सितंबर को होटल के कर्मचारियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाई गई है।

मेन्यू में होंगे ये खास फूड आइटम्स
जानकारी के अनुसार 120 से ज्यादा लग्जरी टैक्सियों को इस खास दिन के लिए बुक किया गया है। शादी में शामिल होने के लिए मेहमान आगामी 23 सितंबर को उदयपुर पहुंचेंगे। वहीं परिणीति और राघव के घरवाले आगामी 22 सितंबर को ही उदयपुर पहुंच जाएंगे। शादी के मेन्यू में ज्यादातर पंजाबी फूड आइटम्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा इटालियन और फ्रेंच डिशेज भी रखी गई हैं।

शाही तरीके से होगा मेहमानों का स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राघव-परिणीति की शादी में मेहमानों का स्वागत करने के लिए भारत के साथ-साथ तीन अन्य देशों से विशेष फूल मंगवाए गए हैं। खबर है कि गाजे-बाजे के साथ फूलों की बारिश करते हुए राजा-महाराजा की तरह शादी में पहुंचने वाले मेहमानो का ग्रैंड वेलकम किया जाएगा। आपको बता दें कि इस कपल की शादी और रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+