Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की 24 सितंबर को होगी शादी, सामने आई चूड़ा रस्म और बारात की तारीख

सगाई के बाद ये चर्चा हो रही थी कि आखिर कब और कहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी करेंगे। अब दोनों की शादी की सारी डिटेल सामने आ गई है।

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों की कब और कहां है। अब उनके इन सभी सवालों का जवाब फाइनली मिल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल इसी महीने सितंबर के आखिरी में शादी करने वाले हैं।

परिणीति और राघव की शादी की सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं। यहां तक कि शादी का कार्ड भी बांट दिया गया है और अब जल्द ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने परिवार वालों के साथ शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होगी। दोनों 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे और शादी की रस्में 23 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगी।

Parineeti Chopra

जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा ने अपना सारा काम और शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस फिल्म 'मिशन रानीगंज' की शूटिंग में व्य्स्त थीं जो कि अब लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल वह शादी से पहले कुछ समय अपने परिवार वालों के साथ बिता रही हैं। हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड वायरल हुआ था जिसके मुताबिक 23 सितंबर से फंक्शन शुरू होंगे।
1. 23 सिंतबर की सुबह 10 बजे होगी चूड़ा सेरेमनी
2. 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस राघव चड्ढा की होगी सेहराबंदी।
3. दोपहर 2 बजे होटल से निकलेगी बारात
4. लीला पैलेस में 3:30 बजे जयमाला कार्यक्रम होगा
5. शाम 4 बजे कपल के सात फेरे होंगे इसके बाद परिणीति की 6 बजे विदाई होगी।
6. 30 सितंबर को चंडीगढ़ के होटल ताज में रिसेप्शन रखा गया है।

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की अफवाहें तब शुरू हुई थी जब दोनों को पहली बार लंच डेट में स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों ने 13 मई को सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि कपल की तरफ से शादी की तारीख को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+