Parineeti-Raghav: शादी से पहले सूफी नाइट में थिरके परिणीति-राघव, दुल्हन ने किया जमकर भांगड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन दिल्ली में शुरू हो चुके हैं। इस बीच कपल की सूफी नाइट की वीडियो सामने आई जिसमें दुल्हा-दुल्हन ने खूब मस्ती करते दिखे।

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दिल्ली में आप नेता के घर शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस बीच कपल ने एक सूफी नाइट का आयोजन किया। जिसमें दोनों के परिवार वाले और विभिन्न संगीतकारों ने भी कपल का जमकर मनोरंजन किया। अब इस बीच इस सूफी नाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने जमकर मस्ती की।

एचटी सिटी द्वारा शेयर किए वीडियो में मशहूर पंजाबी सिंगर हरभजन सिंह ने इस सूफी नाइट की शोभा बढ़ाई। वीडियो में सिंगर बोलदा गाना गा रहे हैं। वहीं होने वाला दुल्हा और दुल्हन इस गाने पर जमकर भांगड़ा हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है कि वह अपनी शादी को लेकर कितने ज्यादा खुश हैं। फिलहाल सूफी नाइट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Parineeti Chopra

सूफी नाइट पार्टी में जहां परिणीति चोपड़ा सिल्वर आउटफिट में दिखीं तो वहीं राघव चड्ढा ब्लू कलर का सूट पहने नजर आए। इसके अलावा पार्टी के बाहर परिणीति की मौसी और प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। वह ग्रे सूट पहने नजर आईं। हालांकि अब तक प्रियंका चोपड़ा के शादी में आने की कोई खबर सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि वह सीधा उदयपुर अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ पहुंचेंगी।

बता दें कि, सूफी नाइट से पहले परिणीति और राघव की मेंहदी सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। दोनों ने नई दिल्ली के एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद लिया। जहां उन्होंने अरदास और कीर्तन में भी भाग लिया। अब इसके बाद कपल जल्द ही अपनी शादी के लिए 22 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर के लिए रवाना होंगे। जहां 23 सितंबर से शादी के फंक्शन शुरू होंगे और 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। कपल की शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। फिलहाल फैंस को कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+