Parineeti-Raghav: राघव-परिणीति की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, दिल्ली के लिए रवाना हुईं देसी गर्ल!

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा भी बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रही हैं।

Priyanka Chopra

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को दिल्ली में होने वाली है। सगाई में करीब 100 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। अब खबर आ रही है कि बहन परिणीति की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा इंडिया आ रही हैं।

परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका
खबर के मुताबिक, परिणीति-राघव की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस में कपूरथला हाउस में होगी। इस वक्त दोनों के परिवार वाले तैयारी में जुटे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, अब उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी इस सगाई में शामिल होंगी। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। वह अपने काम को साइड करके केवल परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

दिल्ली में चल रही तैयारी
बता दें कि, सगाई से दो दिन पहले ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। जहां से दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसके बाद दोनों की सगाई की खबरों ने जोर पकड़ लिय़ा। कहा जा रहा है कि सगाई का कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से होगा।

परिणीति चोपड़ा की फाइनल हुई ड्रेस
जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा का आउटफिट भी फाइनल हो चुका है। एक्ट्रेस मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया आउटफिट पहनेंगी। वहीं राघव चड्ढा अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजाइन मिनिमल अचकन में नजर आएंगे। इस सगाई में मनीष मल्होत्रा को भी इनवाइट किया गया है।

सगाई से पहले सजा परिणीति का घर
फिलहाल परिणीति चोपड़ा और उनके परिवार वाले दिल्ली में मौजूद हैं और सभी लोग सगाई की तैयारी में जुटे हैं। सगाई से पहले मुंबई के जुहू स्थित परिणीति चोपड़ा का घर भी सज चुका है। अब हर किसी की नज़र परिणीति-राघव की सगाई पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सगाई के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+