सिनेमाघरों के बाद 'परम सुंदरी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, जानिए कब आएगी फिल्म
Param Sundari OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म 'परम सुंदरी' सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अपनी बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी।
फिल्म भले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई हो, लेकिन कुछ दर्शक इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

इकोनॉमिक टाइम्स की मुताबिक, 'परम सुंदरी' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म सिनेमाघरों से हटने के करीब आठ हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों के लिए एक स्टैंडर्ड टाइम है। ऐसे में मानना है कि फिल्म अक्टूबर 2025 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगी।
फिल्म की कहानी की बात करें तो वो शुरु होती हैं परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) से, जो दिल्ली में रहने वाल एक स्मार्ट और टेक-सैवी बिज़नेस मैन है। वह एक डेटिंग ऐप बनाता है जो आपको अपना सोल-मेट तलाश कर के देने का काम करता है। परम को प्यार पर यकीन नहीं है, उसे प्यार में मुनाफा नजर आता हैं। लेकिन उसके पिता (संजय कपूर), उसकी लव लाइफ से परेशान होकर उसे एक चैलेंज देते हैं। इसी ऐप का इस्तेमाल कर के एक महीने में अपना सच्चा प्यार ढूंढो तभी वो इस ऐप में पैसा लगाएंगे। और तब परम की मुलाकात होती है सुंदरी (जान्हवी कपूर) से, एक सीधी-सादी को केरला से हैं। वो परम की दुनिया से एक बहुत अलग दुनिया में रहती है, उसे प्यार, संस्कार, परिवार, और खुद पर पूरा यकीन हैं। फिर शुरू होती है, परम और सुंदरी के प्यार, तकरार और एक दूसरे को समझने की जद्दोजहद। यही परम-सुंदरी की कहानी हैं, लेकिन आखिर में क्या होता है। उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications