Box Office Collection Day 3: वीकेंड में हुई 'परम सुंदरी' की बल्ले-बल्ले, कलेक्शन में दिखा जबरदस्त उछाल
Param Sundari Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' को बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। ऐसे में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी थी। जिसका ठीक-ठाक फायदा मिल रहा है। फिल्म ने तीन दिनों में कुल 26.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने रविवार के दिन उछाल मारते हुए 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये और पहले दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। जिसके साथ अब इसका कुल दो दिन का कलेक्शन 26.75 करोड़ रुपये हो गया है।

अभी फिल्म का पहला वीकेंड पूरा हो गया है। कमाई में भी बढ़त देखने को मिल रही है। इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में इस फिल्म को इसका फायदा मिल सकता है। हालांकि कमाई की असल परीक्षा मंडे को होगी। अगर फिल्म इस दिन अच्छी कमाई करती है, तो इसके वीकडेज में कलेक्शन का आंकड़ा और बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स की माने तो फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पूरा कर सकती है।
क्या है परम सुंदरी की कहानी
कहानी शुरु होती हैं परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) से, जो दिल्ली में रहने वाल एक स्मार्ट और टेक-सैवी बिज़नेस मैन है। वह एक डेटिंग ऐप बनाता है जो आपको अपना सोल-मेट तलाश कर के देने का काम करता है। परम को प्यार पर यकीन नहीं है, उसे प्यार में मुनाफा नजर आता हैं। लेकिन उसके पिता (संजय कपूर), उसकी लव लाइफ से परेशान होकर उसे एक चैलेंज देते हैं। इसी ऐप का इस्तेमाल कर के एक महीने में अपना सच्चा प्यार ढूंढो तभी वो इस ऐप में पैसा लगाएंगे। और तब परम की मुलाकात होती है सुंदरी (जान्हवी कपूर) से, एक सीधी-सादी को केरला से हैं। वो परम की दुनिया से एक बहुत अलग दुनिया में रहती है, उसे प्यार, संस्कार, परिवार, और खुद पर पूरा यकीन हैं। फिर शुरू होती है, परम और सुंदरी के प्यार, तकरार और एक दूसरे को समझने की जद्दोजहद। यही परम-सुंदरी की कहानी हैं, लेकिन आखिर में क्या होता है। उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications