Param Sundari Box Office Collection: उम्मीद से ज्यादा कमाई कर रही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म, जानिए कलेक्शन
Param Sundari Box Office Collection day 2: 29 अगस्त को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' को बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे हो गए हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी थी। क्योंकि तब सैयारा का क्रेज जबरदस्त था। भले ही फिल्म का बज अच्छा न रहा हो। लेकिन बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।
दूसरे दिन फिल्म ने अपनी कमाई में तेजी दर्ज की, जिससे मेकर्स भी खूब एक्साइटेड हैं और अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। 'परम सुंदरी' ने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। जिसके साथ अब इसका कुल दो दिन का कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये हो गया है।

अभी फिल्म का पहला वीकेंड पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले रविवार के दिन जबरदस्त उछाल पा सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को मुंबई और दिल्ली के दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन ये रिस्पॉन्स कारोबार में कितना बदलता है ये देखने वाली बात होगी। कुछ दर्शकों ने इसकी कहानी की तुलना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'चेन्नई एक्सप्रेस' से भी की है।
कहानी शुरु होती हैं परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) से, जो दिल्ली में रहने वाल एक स्मार्ट और टेक-सैवी बिज़नेस मैन है। वह एक डेटिंग ऐप बनाता है जो आपको अपना सोल-मेट तलाश कर के देने का काम करता है। परम को प्यार पर यकीन नहीं है, उसे प्यार में मुनाफा नजर आता हैं। लेकिन उसके पिता (संजय कपूर), उसकी लव लाइफ से परेशान होकर उसे एक चैलेंज देते हैं। इसी ऐप का इस्तेमाल कर के एक महीने में अपना सच्चा प्यार ढूंढो तभी वो इस ऐप में पैसा लगाएंगे। और तब परम की मुलाकात होती है सुंदरी (जान्हवी कपूर) से, एक सीधी-सादी को केरला से हैं। वो परम की दुनिया से एक बहुत अलग दुनिया में रहती है, उसे प्यार, संस्कार, परिवार, और खुद पर पूरा यकीन हैं। फिर शुरू होती है, परम और सुंदरी के प्यार, तकरार और एक दूसरे को समझने की जद्दोजहद। यही परम-सुंदरी की कहानी हैं, लेकिन आखिर में क्या होता है। उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications