Pankaj Udhas: अपने आखिरी कॉन्सर्ट में पंकज उधास ने दुनिया को दिया था ये बड़ा मैसेज, कह दी थी ऐसी बात

Pankaj Udhas Death: लिजेंड्री सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर है कि वह लंबे समय से बीमार थे जिस कारण उनकी मौत हो गई है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने अपने पिता के निधन के बारे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है।

अस्पताल में भर्ती थे पंकज उधास
खबर है कि गायक पंकज उधास की मौत 26 फरवरी 2024 की सुबह 11 बजे मुंबई में हुई है। पिछले कुछ समय से वह मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह काफी बीमार थे और इसी वजह से उनकी मौत हो गई है।

pankaj udhas

कुछ महीने पहले कैंसर हुआ था डिटेक्ट
जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वह पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। हालांकि उन्हें किस चीज का कैंसर हुआ था इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल उनका अंतिम संस्कार आगामी 27 फरवरी 2024 को मुंबई में किया जाएगा।

'टाइमलेस पंकज उधास' कॉन्सर्ट का मैसेज
पंकज उधास ने पुणे में गत 19 अगस्त 2023 को एक लाइव कॉन्सर्ट किया था जिसका नाम था टाइमलेस पंकज उधास। ये कॉन्सर्ट पंकज उधास के लिए काफी खास था क्योंकि इसके जरिए उन्होंने अपनी गजल गायिकी के 40 साल पूरे होने को सेलिब्रेट किया था। ऐसे में उन्होंने कॉन्सर्ट से पहले एक वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस मैसेज में उन्होंने बताया था कि गजल उनके लिए कितना स्पेशल है।

पंकज उधास को मिला था पद्मश्री
साल 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पंकज उधास को फिल्म 'नाम' में गायकी से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उनका एक गीत 'चिठ्ठी आई है' काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक एल्बम में भी गाना गा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+