जब बंदूक की नोंक पर पंकज उधास के साथ फैन ने की थी ऐसी हरकत, घबरा गए थे गायक और फिर......
Pankaj Udhas Death: लिजेंड्री गजल गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर के बाद से बॉलीवुड जगत से लेकर आम लोग तक सदमे में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि पंकज उधास का पैंक्रियाटिक कैंसर की वजह से हुआ है। इस कैंसर के बारे में उन्हें चार महीने पहले ही पता चला था।
कैंसर के चलते हुई पंकज उधास की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैंसर का पता चलते ही मुंबई में पंकज उधास का इलाज शुरू हो गया था। वह अस्पताल में भर्ती थे लेकिन आखिरकार आज यानी 26 फरवरी 2024 को उनकी मौत हो गई। पंकज उधास भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन अपनी आवाज के जरिए वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

पंकज उधास की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव
आपको बता दें कि गुजरात से मुंबई आकर अपना करियर बनाने वाले पंकज उधास की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे। लोग उनके गजल को खूब पसंद करते थे। फेमस होने के बाद उन्हें एक फैन ने बंदूक की नोंक पर गजल सुनाने को कहा था। इस बात का खुलासा खुद पंकज उधास ने एक बार कपिल शर्मा के शो के दौरान किया था।
फैन ने की थी गाने की फरमाइश
कपिल शर्मा के शो में बात करते हुए पंकज उधास ने बताया था- एक बार मेरे लाइव कॉन्सर्ट में एक फैन ने मुझसे गाने की फरमाइश की थी और बात न सुनने पर उसने मुझे पिस्टल दिखा दी थी। उस शख्स ने जेब से एक पिस्टल निकाली और मुझे दिखाते हुए लहराने लगा। उसके बाद मेरी जो हालत हुई है, वो मैं ही जानता हूं।
पंकज उधास को मिला था पद्मश्री
साल 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पंकज उधास को फिल्म 'नाम' में गायकी से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उनका एक गीत 'चिठ्ठी आई है' काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक एल्बम में भी गाना गा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications