Pankaj Udhas: कैसे हुई पद्मश्री गायक पंकज उधास की मौत? हुई थी कौन सी अजीब बीमारी?

Pankaj Udhas Death: एंटरटेनमेंट जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लिजेंड्री सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गायक पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पिता के मौत की खबर की पुष्टि की है।

पंकज उधास की मौत
पंकज उधास की मौत की खबर सामने आने के बाद से लोग हैरान हो गए हैं। पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय शोक की लहर दौड़ गई है। पंकज उधास की मौत से म्यूजिक की दुनिया में भी मातम छा गया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

pankaj udhas

लंबी बीमारी से जूझ रहे थे पंकज उधास
दिवंगत सिंगर पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने बताया है कि उनके पिता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पिछले लंबे समय से कई तरह की बीमारियों ने जकड़ रखा था। यही कारण है कि वह किसी पार्टी या इवेंट में भी शामिल नहीं हो पाते थे। बढ़ती उम्र की वजह से भी वह कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि उनकी बेटी ने पिता की अजीब बीमारी का ज्यादा जिक्र नहीं किया है।

अस्पताल में भर्ती थे पंकज उधास
खबर है कि गायक पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई है। पिछले कुछ समय से वह मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वह पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आगामी 27 फरवरी को मुंबई में किया जाएगा।

बेटी ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने अपने पोस्ट में लिखा है- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का आज यानी 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।

2006 में मिला था पद्मश्री
पंकज उधास को फिल्म नाम में गायकी से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक एल्बम में भी गाना गा चुके हैं। साल 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+