धर्म की बेड़ियां तोड़कर Pankaj Udhas ने रचाई थी शादी, फिल्मी स्टोरी से कम नहीं प्रेम कहानी!
Pankaj Udhas Family: मशहूर गजक गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas Passed Away) अब हमारे बीच में नहीं रहे। रविवार (26 फरवरी) को जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई। संगीत प्रेमियों सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस उनको अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
लंबी बीमारी के बाद फेमस गजल गायक की सांसें टूट गईं। उनके निधन की खबर उनकी बेटी नायाब उदास ने दी। पंकज उधास के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। लेकिन शायद की कम लोगों को पता होगा कि पंकज उदास की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी।

ऐसे हुई पहली मुलाकात
पंकज उधास ने जब पहली बार फरीदा से मुलाकात की तो, पहली ही नजर में अपना दिल दे बैठें। फरीदा से पंकज की मुलाकात उनके पड़ोसी ने कराई थी। उस वक्त पंकज ग्रेजुएशन कर रहे थे और फरीदा एयरहोस्टेस थीं।
फिर दोस्ती प्यार में बदली
पड़ोसी की ओर से मुलाकात के बाद फरीदा से पंकज की दोस्ती हो गई और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जाता है कि पंकज और फरीदा के घर थोड़ी दूरी पर थे, इसलिए वो दोनों अक्सर पड़ोसी के घर पर ही मिला करते थे।
जिसके बाद लगातार एक दूसरे के साथ मिलने का दौर शुरू हुआ, एक दूसरे के साथ वक्त बिताने लगे तो दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और फिर शादी करने की ठान ली।

आसान नहीं था शादी तक पहुंचना
हालांकि ये सब इतना आसान नहीं था, क्योंकि पंकज उधास हिंदू थे और फरीदा पारसी परिवार से थीं। ऐसे में धर्म की दीवार उनके प्यार के आड़े आ गई और शादी में परेशानी आ गई थी। बताया जाता है कि पंकज का परिवार तो इस रिश्ते के लिए राजी हो गया, लेकिन फरीदा की फैमिली इसके खिलाफ थी।
लेकिन पंकज उधास का कहना था कि अगर शादी होगी तो दोनों परिवारों की रजामंदी से, जिसके बाद दोनों ने फैसला किया कि जब तक दोनों ही परिवार राजी नहीं होंगे, वो शादी नहीं करेंगे। हालांकि कुछ समय बाद फरीदा के परिवार ने हामी भर दी और दोनों ने शादी कर ली।
जानिए पंकज उधास की फैमिली में कौन-कौन?
बता दें कि पंकज उधास और फरीदा की दो बेटियां हैं, जिनका नाम नायाब और रिवा हैं। दोनों ही संगीत से जुड़ी हुई हैं। नायाब अपना म्यूजिक बैंड चलाती हैं। हाल ही में नायाब की शादी हुई है। उनके पति भारतीय क्लासिकल म्यूजिशियन ओजस अधिया हैं। वहीं छोटी बेटी रिवा भी म्यूजिक इंडस्ट्री में हैं, लेकिन लाइमलाइट से दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications