Pankaj Tripathi निभाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'अटल'
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ज़िंदगी पर फिल्म बनने वाली है। अब सिल्वर स्क्रीन पर अटल जी की भूमिका कौन एक्टर निभाएंगे इससे पर्दा उठ चुका है।
Atal Bihari Vajpayee Biopic: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने राजनीतिक सफर में भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। हाल ही में उन जिंदगी पर फिल्म बनने की घोषणा हुई थी। जिसके बाद से फैंस इस दुविधा में थे कि कौन से अभिनेता उनके किरदार को निभाने की जिम्मेदारी लेंगे। लेकिन अब मेकर्स ने इससे पर्द उठा दिया।

पंकज त्रिपाठी निभाएंगे अटल जी का किरदार
फिल्म का टाइटल है- 'मैं रहूं या ना रहूं, यह देश रहना चाहिए- अटल'। यह फिल्म की कहानी अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक पर आधारित है। अब उनके जीवन को ऑन स्क्रीन पर दर्शाने की जिम्मेदारी शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी को दी गई है। इसका ऐलान मेकर्स ने शुक्रवार को कर दिया है।
एक्टर ने जाहिर की खुशी
इतने बड़े शख्स और राजनेता का किरदार निभाने की जिम्मेदारी मिलने पर पंकज त्रिपाठी ने अपनी खुशी जाहिर की है। एक्टर ने कहा कि, 'पर्दे पर ऐसे राजनेता का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। वो सिर्फ राजनेता नहीं, बल्कि देश के लिए वह उससे कहीं ज्यादा थे। जबरदस्त लेखक और विख्यात कवि। उन्हें पर्दे पर पेश करना मेरे लिए खुशनसीबी है। मैं इस किरदार को अच्छे से निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।''
जानें कब रिलीज होगी फिल्म
वैसे तो इस फिल्म की घोषणा 28 जून 2022 को ही कर दी गई थी। लेकिन मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट की जानकारी रिवील नहीं की थी। तभी से फैंस को इंतजार था कि आखिर कौन अटल जी का किरदार निभाएगा। खैर अब मेकर्स ने किरदार के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रवि जाधव के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। यानी की फैंस को फिल्म के रिलीज होने का लंबा इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications