Main Atal Hoon: रिलीज हुआ 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर, अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में पंकज त्रिपाठी ने जीता दिल

Main Atal Hoon Trailer: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म मैं अटल हूं का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के रिलीज होने से पहले कई किरदारों के लुक्स जारी हो चुके थे।

फिल्म मैं अटल हूं का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने खुद को ढालने की पूरी कोशिश की है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि, यह फिल्म अगले साल 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Main Atal Hoon

बता दें कि रवि जाधव के निर्देशन में बनी फिल्म मैं अटल हूं में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के उन पहलू को दिखाया जाएगा जिससे लोग आजतक अंजान है। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि ये किरदार निभाना उनके लिए काफी मुश्किल था। एक्टर ने ये भी कहा, 'हो सकता है कि फिल्म देखने के बाद लोग ये शिकायत करें कि फिल्म में अटल जी के कुछ पहलुओं को नहीं दिखाया गया है, लेकिन 2 घंटे की फिल्म में सबकुछ दिखाना मुमकिन नहीं है।'

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं नेता की भूमिका निभाऊंगा। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ये मौका मिला। इस रोल के लिए मैंने अटल जी से जुड़ी कई कविताएं और उनके दिए हुए भाषण देखें। ताकि उनके जीवन को मैं बेहतर तरीके से समझ सकूं। फिलहाल फिल्म मैं अटल हूं का ट्रेलर सामने आते ही जमकर वायरल हो रहा है। लोग पंकज त्रिपाठी की दमदार एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+