Pankaj Tripathi Net Worth: 'कालिन भैया' ने अंधेरी में खरीदे ₹11 करोड़ के दो फ्लैट, जानें कितने अमीर हैं?
Pankaj Tripathi Buy Two Flats: बॉलीवुड के 'कालीन भैया' यानी पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार एक्टिंग से तो दिल जीत ही चुके हैं, अब वो मुंबई की रियल एस्टेट की दुनिया में भी छा रहे हैं।
जी हां, पंकज त्रिपाठी ने अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी त्रिपाठी के साथ मिलकर मुंबई के पॉश इलाकों में दो शानदार फ्लैट खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत है- करीब ₹11 करोड़। आइए, जानते हैं और देखते हैं कि हमारे पसंदीदा अभिनेता कितने बड़े 'नवाब' हैं...

Pankaj Tripathi Andheri Flat: अंधेरी में ठाठ-बाट वाला आशियाना
पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेटी आशी के साथ मिलकर अंधेरी वेस्ट की हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग 'सीब्लिस' में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट की कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं - पूरे ₹9.98 करोड़। इस घर का RERA कार्पेट एरिया है 2,026 वर्ग फुट, और साथ में 346 वर्ग फुट की खूबसूरत बालकनी भी है। यानी कुल मिलाकर 2,372 वर्ग फुट का ये फ्लैट किसी महल से कम नहीं। और हां, इसमें तीन कारों के लिए पार्किंग स्पेस भी है, ताकि 'कालीन भैया' की गाड़ियां भी रॉयल अंदाज में खड़ी हों।
इस सौदे को 8 जुलाई 2025 को रजिस्टर किया गया, जिसके लिए पंकज ने ₹59.89 लाख की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाया। इस डील को आशना डेवलपर्स वेस्टविन ने फाइनल किया। स्क्वायरयार्ड्स के मुताबिक, ये फ्लैट मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक में है, जहां हर कोई बस सपना ही देखता है।
Pankaj Tripathi Kandivali Flat: कांदिवली में दूसरा शानदार ठिकाना
पंकज की पत्नी मृदुला (Pankaj Tripathi Wife Mridula Tripathi) और बेटी आशी (Asha Tripathi) ने भी कमाल कर दिखाया। उन्होंने कांदिवली वेस्ट की आशापुरा हेरिटेज बिल्डिंग में एक और फ्लैट खरीदा, जिसकी कीमत है ₹87 लाख। इस अपार्टमेंट का RERA कार्पेट एरिया है 424.95 वर्ग फुट। भले ही ये फ्लैट अंधेरी वाले के मुकाबले छोटा हो, लेकिन स्टाइल और कंफर्ट में कोई कमी नहीं। इस सौदे के लिए ₹4.35 लाख की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाया गया। ये डील 5 सितंबर 2025 को रजिस्टर हुई।
Who Is Pankaj Tripathi: कौन हैं पंकज त्रिपाठी?
पंकज त्रिपाठी वो नाम है, जो आज बॉलीवुड में किसी पहचान का मोहताज नहीं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'स्त्री', 'लूडो' और 'मिर्जापुर' जैसे प्रोजेक्ट्स में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बनाया है। चाहे वो 'कालीन भैया' की खौफनाक स्माइल हो या फिर कॉमेडी में उनका गजब का टाइमिंग, पंकज हर किरदार में जान डाल देते हैं। लंबे संघर्ष के बाद आज वो उस मुकाम पर हैं, जहां उनकी मौजूदगी ही फिल्म को हिट करा देती है। और अब ये शानदार प्रॉपर्टी डील्स उनकी मेहनत और कामयाबी की गवाही दे रही हैं!
वर्कफ्रंट पर भी धमाल
पंकज हाल ही में अनुराग बासु की मल्टी-स्टारर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आए, जिसमें उनके रोल को खूब वाहवाही मिली। और फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि वो जल्द ही 'मिर्जापुर फिल्म' और 'पारिवारिक मनोरंजन' में भी धमाल मचाने वाले हैं। यानी स्क्रीन पर 'कालीन भैया' का जादू बरकरार रहेगा!
Pankaj Tripathi Net Worth: तो कितने अमीर हैं पंकज?
₹11 करोड़ के फ्लैट्स खरीदना कोई छोटी बात नहीं। स्क्वायरयार्ड्स की रिपोर्ट्स और उनकी लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए, पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ करोड़ों में होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार , त्रिपाठी की कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की आंकी गई है। वो न सिर्फ टैलेंट बल्कि दौलत के मामले में भी 'बाहुबली' हैं। तो, क्या आप भी पंकज त्रिपाठी के इस रियल एस्टेट गेम से इंप्रेस हुए? कमेंट में बताइए...
ये भी पढ़ें- Net Worth: राजा भैया की पत्नी की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश, दौलत और शौक दोनों में आगे निकलीं रानी साहिबा!












Click it and Unblock the Notifications