'बहुत लोगों को नहीं पता कि...' सिद्धार्थ शुक्ला और खुद को लेकर पंकज त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने सिद्धार्थ शुक्ला और खुद को लेकर बात की है। अभिनेता ने कहा कि शहनाज गिल का नाम सुनकर उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई।

मुंबई, 15 सितंबर: दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा ही हमारे साथ रहेंगी। सिडनाज की जोड़ी को भला कोई कैसे भूल सकता है। 'बिग बॉस' के घर से शुरू हुई ये जोड़ी काफी हिट हुई। सिद्धार्थ शुक्ला ने सबके दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। इस कड़ी में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की है। एक्टर का कहना है कि शहनाज गिल अकसर उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला की याद दिलाती हैं। वे सिद्धार्थ से काफी हद तक जुड़े हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने और सिद्धार्थ को लेकर भी कुछ अनसुनी बातें बताईं।

सिद्धार्थ की मौत ने दिया झटका

सिद्धार्थ की मौत ने दिया झटका

बताते चलें कि सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने सबको बड़ा झटका दिया था। दिवंगत अभिनेता को आज भी लोग याद करते हैं। हाल ही कनेक्ट एफएम कनाडा संग एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ की है।

क्या बोले पंकज त्रिपाठी?

क्या बोले पंकज त्रिपाठी?

टॉक शो में एक्टर ने शहनाज गिल को लेकर कहा कि हां वो मुझे बतौर अभिनेता पसंद करती हैं उसके लिए आभार। थैंक्यू। अभिनेता ने कहा कि अभी आपने शहनाज बोला तो सिद्धार्थ की याद आ गई।

'बहुत लोगों को नही पता कि...'

'बहुत लोगों को नही पता कि...'

पंकज बताते हैं कि बहुत लोगों को पता नहीं है और मैंने बताया भी नहीं कि सिद्धार्थ बहुत आदर करता था मेरा। हम लोग काफी कनेक्टेड थे। पंकज त्रिपाठी का ये इंटरव्यू कई फैंस को इमोशनल कर गया।

पंकज का वर्कफ्रंट

पंकज का वर्कफ्रंट

पंकज त्रिपाठी को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' में देखा गया था। ये फिल्म जून के महीने में रिलीज हुई थी। पंकज अगली बार फिल्म ओह माय गॉड में सयानी गुप्ता और नीरज कबी संग नजर आने वाले हैं।

फैंस को याद रहेंगे 'सिडनाज'

फैंस को याद रहेंगे 'सिडनाज'

शहनाज गिल ने 'बिग-बॉस 13' से अपनी पहचान बनाई थी। शो में उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ देखा गया था। दोनों की जोड़ी ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया और हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। वहीं सिद्धार्थ की अचानक मौत से शहनाज काफी अकेली हो गई थीं।

जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज

जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज

शहनाज गिल जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वे फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म फरहाद समजी द्वारा निर्देशित की जा रही है। फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश दुग्गाबति भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+