अब 'कालीन भैया' फिल्मों में नहीं देंगे गालियां, बोले,-'मैंने तय कर लिया है मेरे जो भी किरदार...'

मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने एक बड़ा फैसला लिया। एक्टर के इस फैसले से फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।

मुंबई, 14 सितंबर: बेहतरीन एक्टिंग और फेमस किरदारों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी आज एक जाना-माना चेहरा है। 'मिर्जापुर' में कालीन भैया बनकर उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। लेकिन इसके उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' अपने किरदार से फैंस के दिलों में जगह बनाई। इन सीरीज में उन्होंने खूब अपशब्द का प्रयोग किया है जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया। लेकिन अब एक इंटरव्यू में अभिनेता ने एक ऐसा लिया है जिससे फैंस को निराशा हो सकती है।

पंकज त्रिपाठी ने लिया बड़ा फैसला

पंकज त्रिपाठी ने लिया बड़ा फैसला

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि वह चाहे बड़े पर्दे पर हो या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, चाहे वह किसी विलेन के किरदार में हो या फिर किसी सपोर्टिंग रोल में उनका हर डायलॉग लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाता है फिर चाहे वह डायलॉग अपशब्द का ही क्यों ना प्रयोग कर रहे हों। अब लेकिन वह अपनी आने वाली फिल्मों में एक बड़ा बदलाव करने वाले हैं।

अब नहीं करेंगे अशब्द का इस्तेमाल

अब नहीं करेंगे अशब्द का इस्तेमाल

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि, वह अब अपनी आने वाली फिल्मों में गाली गालौच या फिर अपशब्द का प्रयोग नहीं करेंगे। पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि, 'मैंने तय कर लिया है कि मेरे जो भी किरदार होंगे अति आवश्यक हुआ तो मैं उसे क्रिएटिव तरह से दिखाऊंगा।'

गलत भाषा को खुद अप्रूव नहीं करते पंकज त्रिपाठी

गलत भाषा को खुद अप्रूव नहीं करते पंकज त्रिपाठी

बता दें कि इससे पहले साल 2020 में पंकज ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह गलत भाषा को खुद अप्रूव नहीं करते हैं। उन्होंने कहा था, 'जब एक्टर्स स्क्रीन पर गाली देते हैं तो एक कंटेक्स्ट में देते हैं। गाली को एंडोर्स करने में मैं विश्वास नहीं करता हूं। अपने सीन में भी मैं इसे नजरअंदाज करने की कोशिश करता हूं जब तक की स्थिति ऐसी ना बन जाए'।

पंकज त्रिपाठी की फिल्में

पंकज त्रिपाठी की फिल्में

पंकज त्रिपाठी के करियर की बात करें तो, उन्होंने साल 2004 में फिल्म रन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने फिल्म ओमकारा में भी काम किया। उन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में अभिनय किया है। हालांकि, उन्होंने साल 2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर में अपनी किरदार से लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद उन्होंने फुकरे, बरेली की बर्फी, न्यूटन, स्त्री, लूडो और मिमी जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म

पंकज त्रिपाठी अब जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2' में नजर आने वाले हैं। जिसकी शुटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। इस फिल्म में इस बार अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य किरदार में हैं। आपको बता दें, 'ओह माइ गॉड' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+