OI Exclusive: बिग बॉस 18 में तहलका मचाएंगे अनिरुद्धाचार्य, वीकेंड के वॉर में करेंगे सलमान खान को कंफ्यूज़!
Bigg Boss 18 Aniruddhacharya Ji Exclusive: बिग बॉस 18 की शुरुआत होने में महज 2 दिन बचे हैं। इस शो में कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आए। लेकिन अब इस समय का सबसे चर्चित नाम Aniruddhacharya भी अपनी मौजूदगी 'बिग बॉस 18' में दर्ज कराएंगे। शो में उनके जाने की खबरें पहले से चल रहीं थी।
बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि अनिरुद्धाचार्य को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने मना कर दिया था। अब अनिरुद्धाचार्य और बिग बॉस 18 को लेकर Oneindia hindi के हाथ एक्सक्लूसिव जानकारी लगी है। बड़े मानमनव्वल के बाद अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने शो के लिए हामी भर दी है। हालांकि मेकर्स से उन्होंने एक शर्त भी रखी है।

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनेंगे अनिरुद्धाचार्य
दरअसल, अनिरुद्धाचार्य बिग बॉस के घर में शुरुआत से नहीं दिखाई देंगे। इसका मतलब वो बिग बॉस के घर में प्रीमियर वाले दिन एंट्री नहीं लेगे। वे बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर के अंदर जाएंगे। हालांकि वो कितने दिन अंदर रहेंगे और उनका क्या गेम प्लान होगा। इस पर कुछ नहीं बताया गया है। अनिरुद्धाचार्य अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इसके उनकी कथा के दौरान लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में बिग बॉस 18 के मेकर्स को शो की टीआरपी का फायदा हो सकता है। इसलिए उन्होंने अनिरुद्धाचार्य को इस सीज़न में लाने के लिए जुटे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications