Panchayat 3 cast salaries : पंचायत के लिए मोटी रकम वसूलते हैं 'सचिव जी', प्रधान भी कमाई में पीछे नहीं

Panchayat 3 web series cast salaries: पंचायत 3 का तीसरा सीजन लोगों के बीच आ चुका है, भयंकर गर्मी और चुनावी माहौल के बीच भी इसने दर्शकों को अपने से जोड़ा हुआ है। प्रधान जी, सचिव और फूलेरा गांव की इस रोचक कहानी को लोग पसंद कर रहे हैं।

इस सीरीज की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि इनके किरदार लोगों को अपने असल जीवन से जुड़े हुए दिखाई देते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरीज़ में साधारण से दिखने वाले ये कलाकार एक एपीसोड के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करते हैं।

Panchayat 3

चलिए आज आपको बताते हैं कि ये सितारे Panchayat 3 से कितनी कमाई कर रहे हैं। आपको बता दें कि पंचायत में जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, सनविका, चंदन रॉय, फैजल मलिक और रघुबीर यादव जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

जितेंद्र कुमार उर्फ 'सचिव जी' लेते हैं सबसे ज्यादा रकम

इनमें से तो कुछ तो टीवी-बॉलीवुड के नामी-गिरामी चेहरे हैं तो वहीं कुछ लोगों को इस सीरीज ने ही हीरो बना दिया है। ABP की खबर के मुताबिक इस सीरीज में सबसे ज्यादा फीस जितेंद्र कुमार उर्फ 'सचिव जी' की है, जो कि इसके एक एपीसोड के लिए करीब 70,000 रु लेते हैं, यानी कि पूरी सीरीज में उनकी फीस 5 लाख 60 हज़ार रुपए है।

Panchayat 3

'मंजू देवी' यानी कि नीना गुप्ता भी लेती हैं तगड़ी रकम

तो वहीं तो उनके बाद सीरीज में सबसे ज्यादा कमाती है सीरीज कि 'मंजू देवी' यानी कि नीना गुप्ता की, पिछले तीस सालों से अपने अभिनय से लोगों को मनोरंजित करने वाली नीना गुप्ता एक एपीसोड के लिए 50, 000 रु लेती हैं, यानी की उन्होंने आठ एपीसोड के लिए चार लाख रु लिए हैं। सीरीज मे वो गांव की प्रधान हैं लेकिन उनका सारा काम उनके पति देखते हैं और वो सिर्फ अपने पति की 'हां' में 'हां' मिलाती हैं।

रघुबीर यादव कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर हैं

तो वहीं कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं पंचायत के बृज भूषण दुबे यानी कि रघुबीर यादव, जो कि एक एपीसोड के लिए चालीस हजार रु यानी की 8 एपीसोड के लिए 3 लाख 20 हज़ार रुपए चार्ज करते हैं।

गौरतलब है कि ये आंकड़ें मीडिया रिपोर्ट पर आधारित हैं, वनइंडिया इसके बारे में पुष्टि नहीं करता है।

इस बार पंचायत की रफ्तार थोड़ी सी धीमी है

फिलहाल पहले दोनों सीजन की अपेक्षा इस बार पंचायत की रफ्तार थोड़ी सी फीकी और धीमी है, आशा है कि जल्दी ही ये स्पीड पकड़ लेगा। हालांकि आलोचकों ने इस सीरीज की काफी तारीफ की है तो वहीं जो लोग साफ-सुथरे और यथार्थवादी कंटेट को पसंद करते हैं उनके लिए ये सीरीज किसी सुनहरे गिफ्ट से कम नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+