Pamela Chopra Funeral: पामेला चोपड़ा का मुबंई में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने पहुंचे ये सितारे

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनको अंतिम विदाई देने कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे हैं।

Pamela Chopra

Pamela Chopra Last Journey: मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा का 11 साल पहले ही निधन हो चुका है। अब उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि अब तक पामेला के निधन की वजह सामने नहीं आई है लेकिन उनको अंतिम विदाई देने लगातार तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं।

पामेला चोपड़ा को इन सितारों ने दी अंतिम विदाई
पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार 20 अप्रैल की सुबह मुंबई में 11 बजे के करीब हो चुका है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल पामेला चोपड़ा को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। इसके अलावा फेमस कॉरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी पामेल चोपड़ा की आखिरी श्रद्धांजली देने पहुंची हैं। सभी सितारे उनके यूं अचानक जाने से काफी दुखी हैं।

परिवार संग पहुंचे शाहरुख खान
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों, फिल्ममेकर करण जौहर और उदय चोपड़ा भी पहुंचे। इन सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में साफ जाहिर हो रहा है कि सभी सितारे इस वक्त पर काफी दुखी हैं। वहीं शाहरुख खान भी अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ पामेला चोपड़ा को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बता दें कि अपनी मां को यूं अचानक खोने से आदित्य चोपड़ा काफी दुखी हैं और वह फिलहाल मीडिया से बातचीत नहीं करना चाह रहे हैं।

बता दें कि, पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी औऱ वह वैनटिलेटर पर थीं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार नहीं आ रहा था जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। हालांकि वह किस बीमारी से पीड़ित थीं इसको लेकर कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+