'नो नेकलाइन' वाले बयान के बाद पलक तिवारी से नाराज हैं सलमान खान? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से पलक तिवारी ने डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने कम नेकलाइन वाले बयान पर सफाई दी।

Palak Tiwari

Palak Tiwari Bonding With Salman Khan: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया। हाल ही में उन्होंने सलमान खान को लेकर कहा था कि उन्होंने सेट पर महिलाओं के पहनावे के लिए कुछ रूल्स रखे हैं जिसे हर किसी को फॉलो करना पड़ता है।

नो नोकलाइन को लेकर पलक तिवारी ने दिया था बयान
पलक तिवारी ने कहा था, सलमान खान ने फिल्म सेट पर महिलाओं के कम नेकलाइन पहनने के खिलाफ एक नियम बनाया था। अपने इस बयान की वजह से वह काफी चर्चा में आ गई थीं। सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स उनसे सवाल करने लगे। पलक तिवारी ने अब स्पष्ट किया है कि लोगों ने उनके बयान को गलत तरीके से समझा है।

क्या सलमान खान ने बनाई पलक से दूरी?
पलक तिवारी के बयान से नेटिजेन्स सवाल करने लगे थे कि सलमान और पलक के बीच खटपट चल रही थी जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा बयान दिया। अब इस पर सफाई देते हुए पलक ने कहा, इस बयान के बाद से उनके और सलमान खान के बीच कोई विवाद पैदा नहीं हुआ है। दोनों के बीच के रिश्ते बिल्कुल ठीक हैं। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान, पलक ने कहा, 'पूरे विवाद के बावजूद सलमान के साथ पहले जैसे रिश्ते हैं'।

पलक तिवारी ने दी सफाई
पलक तिवारी ने आगे कहा, 'मैं धीरे-धीरे इस बात को समझ रही हूं कि, आप जिस इरादे से अपनी बात रखते हैं उसे कैसे लोग तुरंत गलत तरीके ले समझने लगते हैं। ये कुछ ऐसा ही है जिसे मैंने हाल ही में फेस किया। सलमान सर निश्चित रूप से उनमें से एक हैं जिन्हें मैं काफी मानती हूं और उनकी इज्जत करती हूं'।

पलक तिवारी का वर्कफ्रंट
बता दें कि 21 अप्रैल को फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से पलक तिवार ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा जगपति बाबू, शहनाज गिल, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, भूमिका चावला और सिद्धार्थ निगम जैसे बड़ा कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+